हमारे अवध में कहावत कहते हैं कि भैया कौवा कान ले गया। आदमी कान नहीं टोया कौवा ढूंढने चला गया। आमिर खान की शादी में भी यही झोल है। आमिर खान की जब से तीसरी शादी हुई है देश में हल्ला मचा है लव जिहाद का पुतला फूंका जा रहा है। नारा लगाया जा रहा है। लेकिन भैया मेरे एक सेकंड रुक जाओ। जो लव जिहाद लव जिहाद चिल्ला रहे हो तुमको पता है उसकी दुल्हन कौन है? मतलब जिस हिंदू बेटी को बचाने निकले हो क्या तुम जानते हो कि वो हिंदू है भी या नहीं? नहीं जानते ना। तुम तो यार WhatsApp फॉरवर्ड वाले हो। लेकिन मैं तुम्हारा हूं। मैं नहीं चाहता कि तुम्हारी बेइज्जती हो। मैं नहीं चाहता कोई तुमको उठा के ट्रोल कर दे फैक्ट चेक के नाम पर। इसलिए मेरे मुंह से फैक्ट सुन लो। हां, बिना आमिर खान के वकील बने तुमको मैं फैक्ट बताता हूं। आमिर खान की दुल्हन का नाम है गौरी स्प्रेड। और यह जो गौरी शब्द सुनकर तुम हिंदू लड़की मान रहे हो जिसके चलते पुतला फूंके हो। असली कहानी सुनोगे तो पैर तले जमीन खिसक जाएगी। उसके पिता का नाम है रॉबर्ट स्प्रेड जो तमिल ब्रिटिश थे। मां रीटा स्प्रेड। पंजाबी आयरिश बेंगलुरु में सैलूून चलाती हैं। परिवार हिंदू नहीं है। यही तो मसला है। ईसाई है यार। क्रिश्चियन मतलब जिस शादी पर हिंदू बेटी बचाओ का आंदोलन चल रहा हो उसमें बिटिया हिंदू है ही नहीं। यह वैसे ही हो गया कि रिपोर्ट चोरी की करवाने पहुंचे थाने और पता लगा गाड़ी चोरी ही नहीं हुई। और सबसे मजेदार किस्सा ये जो आमिर खान को बार-बार लव जिहादी लव जिहादी मुसलमान कहते हो। आमिर खान की बिटिया आईरा उसकी शादी हुई है नपुर शिखरे से। नपुर हिंदू है।
आमिर की शादी में बीवी क्रिश्चियन थी। आमिर मुसलमान थे। दामाद हिंदू खड़ा था। शादी रजिस्टर्ड मैरिज हुई है। आमिर उस दिन खुद कुर्ता धोती साफा पहनकर बेटी विदा किए थे। आमिर खान की बहन निखत उनकी शादी संतोष हेगड़े से हुई है। संतोष भैया हिंदू हैं। और अभी तो रुको और फैक्ट सुनो। आमिर खान की दूसरी बहन फरहद उनकी शादी राजीव दत्ता से हुई है। वो भी हिंदू हैं यार। अभी कौन सा लव जिहाद चल रहा है जो रिवर्स भी चल रहा है, फ्रंट से भी चल रहा है। मतलब एक घर में आमिर खान की बहन, आमिर खान की बेटी हिंदू घर में ब्याही गई है। और जो आदमी हिंदू घर में अपनी बिटिया ब्याह सकता है, अपनी बहन ब्याह सकता है, वो लव जिहादी है। और इस बार तो मुसलमान की भी नहीं शादी। दिक्कत? इससे नहीं कि शादी हुई है। दिक्कत हम बताते हैं। दिक्कत यह है कि वो आमिर खान है। 2014 से पहले उसकी पिक्चर आई थी सरफरोश। उसमें उसने कट्टरपंथी मुसलमानों के एजेंडे को भी एक्सपोज किया था। तब हम सब ने ताली बजाई थी। लेकिन पीके के बाद उसने एक स्टेटमेंट दे दिया था इनटोलरेंस का असहिष्णता वाला। और वहीं से सब लोग खार खाए बैठे हैं क्योंकि वो आमिर खान है। लेकिन हमारा पॉइंट यह है आमिर खान को पसंद करो ना करो। पिक्चर मत देखो। फ्लॉप जा रही है। लेकिन बेवजह बातें तो मत करो यार। 11 साल पुराने उसके एक स्टेटमेंट पर उसकी दुल्हन जो क्रिश्चियन है उसको लव जिहादी बनाकर पुतला फूंक रहे हो और कह रहे हो कि वो इस्लाम कबूल कर ली। अरे भाई आमिर खान की एक भी शादी में कन्वर्जन नहीं हुआ है। सच यह है स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज की है और इस कानून में धर्म नहीं बदलना पड़ता। उसकी पहले की दोनों पत्नियों के भी धर्म नहीं बदले गए थे। और जिस लड़की को तुम कहते हो कि भोलीभाली लड़की कन्वर्ट कर दी गई। यह जो गौरी जी हैं 47 साल की महिला हैं। अपना बिजनेस खड़ा की हैं।

पहले से शादीशुदा रही हैं। एक बच्चे की मां हैं। तुम बेचारे हो। वो सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन है भाई। और अगर समस्या इस बात से है कि तीन शादी की है। यार बॉलीवुड वालों का चलता है। वो करते रहते हैं। मेरे फेवरेट सिंगर किशोर कुमार ने चार शादी की थी। संजय दत्त ने तीन शादी की है। धर्मेंद्र ने दो शादी की है यार। और अगर दिक्कत इस बात से है कि हिंदू मुसलमान वाला शादी है तो भाई साहब किशोर कुमार की एक पत्नी मुसलमान थी। धर्मेंद्र कन्वर्ट हो गए थे खुद यार मुसलमान बनके शादी किए थे। ऋतिक रोशन की बीवी मुसलमान है। थी मतलब जो पहले शाहरुख खान ने हिंदू से शादी की थी। नरगिस सुनील दत्त साहब से शादी की थी। और यह लड़की जो इसके बारे में आप बात कर रहे हो। इसके दादा फिलिप स्प्रेड अंग्रेज थे जो इंग्लैंड से इंडिया आए थे और अंग्रेजी हुकूमत ने साजिश का केस ठोक कर जेल भेज दिया था। मशहूर मेरठ केस 1929 वाला इनकी दादी सीटा के परिवार में मलेपुरम सिंगरावेलू वो आदमी जो 1923 में देश में पहली बार मई दिवस मनाया जो मजदूरों की लड़ाई थी यानी दादा अंग्रेज होकर हिंदुस्तान के लिए जेल गए और पोतिक कह रहे हो यार लव जिहादी करवा रहा है। अरे भाई साहब कोई लव जिहाद नहीं यार। रीना जी आज भी रीना दत्ता लिखती है। किरण आज भी किरण राव लिखती है। हां यह कह सकते हो कि शादी इसने तीन बार की है। लेकिन इस पे भी बहस हो सकती है। बॉलीवुड में बहुत सारे एक्टर हैं जिन पर आरोप लगता है कि वो शादी करते हैं और अपनी वाइफ को चीट करते रहते हैं। और ऐसे कितने सारे एक्टर हैं जिनकी कहानियां वायरल है। आमिर खान की आप इस बात के लिए इज्जत कर सकते हो कि जिसके साथ रहे तमीज से रहे। हां, ठीक है। शादी की, अलग हुए, अलग होकर फिर किसी और के साथ गए, फिर बच्चा पैदा किया, फिर गए। लेकिन तीनों बीवियां जो हैं वो सवाल नहीं उठा रही। रीना और किरण दोनों शादी में मौजूद थी। यहां हम लोग एक शादी में खुश नहीं है। कुछ तो अच्छाई रही होगी, चीट नहीं। एक वाइफ ने चीटिंग का आरोप नहीं लगाया उसके ऊपर। तो आप बताओ क्या सही है?
शादी में रहकर मल्टीपल अफेयर्स करना जैसे हमारे बाकी एक्टर करते हैं। शादी है लेकिन बाहर भी सब जगह चल रहा है। या आमिर खान की तरह कि एक से शादी के लॉयल रहे नहीं बना अलग हो गए। अब आप कहोगे कि शुभांकर भैया ठीक है चलो आमिर खान ने क्रिश्चियन लड़के से शादी की लेकिन जिससे शादी की उसके बच्चों के नाम तो मुसलमान थे। हां मतलब इसमें दो लॉजिक है। देखो एक तो लॉजिक ये है कि चाहे तुम तिवारी हो ठाकुर से ब्याह करो तो लड़का ठाकुर होता है। ये हिंदुस्तान का ट्रेंड है कि बाप के नाम पे आता है। लेकिन फिर भी आमिर खान वाले पे एक लॉजिक आमिर खान ने दिया था। आमिर खान ने आपकी अदालत में जब पूछा गया था कि तुम्हारे बच्चों के नाम मुसलमान क्यों है? अगर तुम अपनी पत्नी को कन्वर्ट नहीं किए? तो आमिर खान ने साफ-साफ कहा था कि उनकी लड़की जो इरा खान है उनका नाम आया था इरावती से जो मां सरस्वती का एक नाम है और यह नाम रीना दत्ता ने रखा था जो पहली पत्नी थी रखा था मेनका गांधी किताब से किताब का नाम भी बताया था द पेंग्विन बुक ऑफ हिंदू नेम्स मेरे बच्चों के नाम जो रखे हैं ये मेरी बीवियों ने रखी आईरा जो है इस अनदर नेम फॉर सरस्वती यानी इरा खान जिसे हम मुसलमान समझकर आमिर खान को गाली दे रहे थे वो नाम निकला हिंदू किताब से बीजेपी की मंत्री मेनका गांधी जी की किताब से अब दूसरा बेटा आजाद भैया मौलाना आजाद चंद्रशेखर आजाद आप सब जानते हो यार देखो कहानी ये है ना कि विरोध करो लेकिन विरोध करने के लिए विरोध मत करो क्योंकि जो विरोध हम कर रहे हैं उसे आलोचना नहीं कहते हैं खन्नस कहते हैं और ख्नस जो है ना वो अच्छी बात नहीं है। वो व्यूज के लिए होती है। वह अंदर कुछ भरा होता है उसके लिए होती है। और जहां तक बात दो धर्मों की शादी की हम पहले ही बता चुके हैं कि सुनील दत्त ने नरिगश जी से ब्याह किया था। नरगिस जी मुसलमान थी।
किशोर ने मधुबाला से किया था वो मुसलमान थी। शर्मिला टैगोर हिंदू थी। उन्होंने मुसलमान से किया तो पटौदी थे। शाहरुख खान ने गौरी खान से की वो हिंदू थी। ऋतिक रोशन की बीवी मुसलमान थी। ऋतिक हिंदू हैं। आपके कैटरीना कैफ उन्होंने हिंदू शादी की है। तो बॉलीवुड में हिंदू मुसलमान चलता रहता है। और वैसे भी जिस आदमी की शादी में उसकी दोनों बीवियां वहां मौजूद हो वो ताली बजा रही हो। मियां बीवी राजी तो क्या करें काजी? सोचना आपको हमको है कि हम किस लिए परेशान हैं। उस आदमी के लिए परेशान है जिसकी शादी में उसकी दोनों बीवियां आकर तालियां बजा रही हैं। जिसमें एक मुसलमान आदमी है। एक ईसाई दुल्हन है और एक बीच में दामाद खड़ा है जो हिंदू है। मतलब लॉजिकली सोचो यार। इसको लव जिहाद कहोगे। जिसने अपनी बिटिया और अपनी बहन हिंदू में ब्याही हो। सोचने वाली बात है और वो भी सोचना कि क्या सही है। आमिर खान की तीन शादी को लेकर बहुत हवा होता है। लेकिन फिर मेरा सवाल है क्या चीट करना सही है या जिसके साथ हो ईमानदारी से रहो और नहीं बन रही छोड़ दो। डिवोर्स करने के बाद वो दूसरे रिश्ते में गया। हो सकता है खर्चा पानी भी उठा रहे हो। हो सकता है खर्चा पानी चल रहा हो। और बीवियां खुश हैं, बच्चे खुश हैं। दिक्कत तुमको हमको हो रही है। पता है क्यों? एक वो आमिर खान है। दूसरा हमारी नियत खराब है। वो आदमी अपना पूरा परिवार संभाले बैठा है। उसको दिक्कत नहीं है। बच्चों को दिक्कत नहीं है। और उसके घर में सब है यार हिंदू मुसलमान इनसे बॉलीवुड में पूरा ऐसे ही भरा पड़ा है भाई। नहीं तो वही बॉलीवुड है। जिसमें लोग कहते हैं कि पार्टनर के साथ चीट करना गलत नहीं है। मेरे से फिजिकली चीट करना गलत नहीं है। इमोशनल चीटिंग नहीं होनी चाहिए। आमिर खान ने दोनों नहीं किया। और वो लड़की भी पढ़ी लिखी समझदार है। बिजनेस वूमेन है। बताया मैंने बिजनेस करती है। संभाल लेगी वो। इसलिए तुम परेशान मत हो। अपना काम धंधा करो। पढ़ो लिखो आगे काम करो। तुम्हारा इसी में भला होगा। पर हां तुम्हारी वो गाड़ी मिल गई है जो अब तक मिली नहीं थी। नहीं मिली। हां तो मिलेगी भी नहीं ना। ना सुर कैसे मिलेगी? गाड़ी कबो चोरी ही नहीं हुई थी। कौवा कब्बो कान ले ही नहीं गया था। कान वहीं था। तुम ढूंढ नहीं पाए थे।
