Monday, September 14, 2026
Homeजिला न्यूज़स्वदेशी को बढ़ावा दें: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेक इन इंडिया अपनाने...

स्वदेशी को बढ़ावा दें: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेक इन इंडिया अपनाने की अपील की

स्वदेशी को बढ़ावा दें: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेक इन इंडिया अपनाने की अपील की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वदेशी अभियान को पूरे राज्य में तेजी से आगे बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी अपनाना समय की जरूरत है और इसी संदेश को आगे ले जाने के लिए मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी जनता तक पहुंच रहे हैं।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक संकल्प है, जिसे प्रत्येक नागरिक को अपनाना चाहिए। उन्होंने यात्रियों से सीधा संवाद करते हुए ‘मेक इन इंडिया’ और देश में निर्मित उत्पादों को अपनाने की अपील की।

11 साल पहले की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी थी: CM सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पहले कमजोर स्थिति में थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेज गति से काम करते हुए देश को मजबूत बनाया।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि देश में जो भी उत्पाद बन रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दें ताकि ग्रामीणों, कारीगरों और स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिले।

पंजाब में बास्केटबॉल खिलाड़ी की हत्या को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब में बास्केटबॉल खिलाड़ी की हत्या को दुखद घटना बताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि एक खिलाड़ी की ग्राउंड में गोली मारकर हत्या कर दी जाए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस मामले में जांच करा रही है और दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाई गई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी इस घटना पर राजनीति कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

पंजाब की सरकार को बताया नाकारा – “केजरीवाल और मान ने पंजाब का बंटाधार किया”

पंजाब में नशे के बढ़ते मामलों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे पर रोक लगाने में नाकाम रही है और युवा इसके शिकार हो रहे हैं।
इसके विपरीत, हरियाणा में सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

पूरे प्रदेश में नेताओं की ड्यूटी—रेलवे स्टेशनों पर करेंगे संवाद

बीजेपी ने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूरी कैबिनेट को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नेता रेलवे स्टेशनों पर जाकर यात्रियों से संवाद करेंगे और स्वदेशी अपनाने का संदेश देंगे।

जिम्मेदारियां इस प्रकार सौंपी गईं हैं –

  • अंबाला – अनिल विज
  • यमुनानगर – श्याम सिंह राणा
  • कुरुक्षेत्र – कृष्ण बेदी
  • कैथल – नवीन जिंदल
  • करनाल – मनोहर लाल
  • पानीपत – शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा
  • सोनीपत – मोहन लाल बड़ौली
  • गोहाना – अरविंद शर्मा
  • जींद – कार्तिकेय शर्मा
  • रोहतक – रामचंद्र जांगड़ा
  • झज्जर – ओम प्रकाश धनखड़
  • डबवाली – रणबीर गंगवा

पश्चिमी हरियाणा में जिम्मेदारियां—

सुभाष बराला, कृष्ण मिड्डा, किरण चौधरी, सुनीता दुग्गल, धर्मबीर सिंह, श्रुति चौधरी, कृष्ण लाल पंवार सहित अन्य नेताओं को भी रेलवे संपर्क अभियान में शामिल किया गया है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य

इस पूरे अभियान का मकसद है—

  • स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाना
  • स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देना
  • आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना
  • लोगों को प्रेरित करना कि वे भारतीय उत्पादों को अपनाएं

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि स्वदेशी अपनाना सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय भावना से जुड़ा कदम है और हर नागरिक को इसमें योगदान देना चाहिए।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments