Sunday, May 31, 2026
Homeअपराधपंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौ*त...

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौ*त की SIT जांच शुरू, पोस्टमॉर्टम में सिरिंज का निशान मिला

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले की जांच SIT ने संभाल ली है। पोस्टमॉर्टम में अकील की दाहिनी कोहनी के पास सिरिंज का निशान मिला। शिकायतकर्ता ने CBI जांच और ईडी से संपत्ति जांच की मांग की।

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने संभाल ली है। SIT इस हाई-प्रोफाइल केस में जल्दबाजी नहीं कर रही है और साइंटिफिक एविडेंस (वैज्ञानिक सबूत) जुटाने पर फोकस किया जा रहा है।

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि 25 अक्टूबर को उनके मलेरकोटला स्थित आवास पर कलेक्टिव प्रेयर होगी। इसके बाद वह SIT के हर सवाल का जवाब देंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि SIT चाहे तो उनके पंचकूला स्थित घर की तलाशी भी ले सकती है।

शिकायतकर्ता को SIT जांच पर भरोसा नहीं

शिकायतकर्ता शमशुद्दीन चौधरी ने कहा कि उन्हें पंचकूला SIT की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने CBI जांच की मांग की है। आरोप लगाया कि घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस ने जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में नहीं लिए, जिससे आरोपी परिवार सबूत नष्ट कर सकता है।

SIT इन बिंदुओं पर कर रही है जांच:

  1. मोबाइल की फॉरेंसिक जांच:
    SIT अकील अख्तर के मोबाइल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजेगी। जांच में पता किया जाएगा कि वीडियो और डेटा कब-कब डिलीट हुआ।
  2. विसरा रिपोर्ट:
    पोस्टमॉर्टम की प्रिलिमनरी रिपोर्ट आने के बाद अब विसरा जांच के लिए सवालों की लिस्ट तैयार की गई है, जिसे टॉक्सिकोलॉजी विभाग को भेजा जाएगा।
  3. सोशल मीडिया एनालिसिस:
    SIT अकील के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है ताकि उसके बिहेवियर और पारिवारिक विवादों के संकेत मिल सकें।

शमशुद्दीन चौधरी के जवाब और आरोप

  1. वोटर लिस्ट का सबूत:
    उन्होंने कहा कि मुस्तफा उनका पड़ोसी रहा है और इसका सबूत वोटर लिस्ट में है।
  2. किसी केस में सिफारिश का आरोप गलत:
    उन्होंने कहा कि उन पर कोई केस दर्ज नहीं है, और मुस्तफा से पहचान 2017 के चुनावों में हुई थी।
  3. अकील के मानसिक इलाज पर सवाल:
    शिकायतकर्ता ने कहा कि अगर अकील मानसिक रूप से अस्वस्थ था, तो कोर्ट में उसने खुद समन कैसे रिसीव किया?

शिकायतकर्ता की दो नई मांगें:

  1. CBI जांच: SIT की जगह CBI को जांच सौंपी जाए।
  2. ED जांच: पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना की संपत्तियों की जांच ईडी से करवाई जाए।

तीन पॉइंट में पूरा मामला:

  1. घर में मृत मिला अकील:
    16 अक्टूबर की रात पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित घर में अकील अख्तर (35) मृत मिला।
  2. शिकायत और वीडियो:
    17 अक्टूबर को शमशुद्दीन चौधरी ने शिकायत दी कि अकील ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पिता और पत्नी पर साजिश का आरोप लगाया था।
  3. चार लोगों पर केस दर्ज:
    पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नया खुलासा

रिपोर्ट में बताया गया है कि अकील के शरीर पर दाहिनी कोहनी से 7 सेंटीमीटर ऊपर एक सिरिंज का सिंगल निशान पाया गया है। इससे जांच टीम को शक है कि अकील को कुछ इंजेक्ट किया गया हो सकता है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments