Sunday, April 5, 2026
Homeशिक्षाHSSC ने CET फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक बढ़ाई,...

HSSC ने CET फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक बढ़ाई, मंगलवार रात 11:59 बजे तक कर सकेंगे करेक्शन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 28 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।

एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। पहले करेक्शन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई थी, जिसे अब 4 दिन आगे बढ़ाया गया है। आयोग ने यह निर्णय अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

14 जून 2025 से पहले के प्रमाण पत्र ही मान्य

HSSC ने CET फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक बढ़ाई, मंगलवार रात 11:59 बजे तक कर सकेंगे करेक्शन

आयोग ने साफ किया है कि केवल 14 जून 2025 या उससे पहले जारी किए गए प्रमाण पत्र ही वैध माने जाएंगे। 14 जून के बाद जारी दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज अपडेट किए हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे निर्धारित तिथि से पहले जारी हुए हों।

12.46 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

हरियाणा ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के भी अभ्यर्थी CET परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।
HSSC द्वारा यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की गई थी। इसमें कुल 13.48 लाख अभ्यर्थियों में से लगभग 12.46 लाख ने भाग लिया था। अब करेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रुप-C का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments