Wednesday, April 1, 2026
Homeराजनीतिहरियाणा में 25 नवंबर को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुरुक्षेत्र में गुरु...

हरियाणा में 25 नवंबर को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र आएंगे। वे गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होंगे। भाजपा और हरियाणा सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र | हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर के आगमन को लेकर प्रदेश सरकार और भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीएम मोदी के गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने की संभावना है। भाजपा का लक्ष्य है कि इस कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोगों की भीड़ जुटाई जाए।

सूत्रों के अनुसार, हरियाणा सरकार इस मौके पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कराने की भी योजना बना रही है। संबंधित विभागों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा में 25 नवंबर को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर होंगे शामिल

शहीदी दिवस को लेकर लेटर जारी

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर जनरल की ओर से जारी एक पत्र में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का उल्लेख किया गया है। हालांकि, अभी सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोनीपत रैली हो चुकी रद्द

इससे पहले 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री का सोनीपत दौरा तय था, लेकिन ऐन वक्त पर यह रद्द कर दिया गया। बताया गया कि आईपीएस वाई पूरन कुमार और एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्याओं के बाद बने हालात को देखते हुए यह दौरा स्थगित हुआ था।

अमित शाह से मुलाकात के बाद तय हुआ दौरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि पीएम के हरियाणा दौरे को लेकर उसी मुलाकात में अंतिम रूप दिया गया।

चार धार्मिक यात्राओं का शेड्यूल जारी

गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर हरियाणा सरकार ने चार धार्मिक यात्राओं की घोषणा की है।

  • 8 नवंबर: सिरसा के रोड़ी से पहली यात्रा शुरू होगी
  • 11 नवंबर: पिंजौर से दूसरी यात्रा
  • 14 नवंबर: फरीदाबाद से तीसरी यात्रा
  • 18 नवंबर: यमुनानगर के कपाल मोचन से चौथी यात्रा

ये सभी यात्राएं 25 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र में समाप्त होंगी, जहां पीएम मोदी मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं इन यात्राओं की शुरुआत करेंगे। यात्राएं गुरु तेग बहादुर जी से जुड़े पवित्र स्थलों से होकर गुजरेंगी।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGPC) भी आयोजन में सहयोग करेगी। सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करें।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments