हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के अभ्यर्थियों के लिए खोला गया करेक्शन पोर्टल 24 अक्टूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक खुला रहेगा। इस अवधि में उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं।
आयोग ने यह पोर्टल 17 अक्टूबर को ओपन किया था, जो अब 24 अक्टूबर रात तक एक्टिव रहेगा।
एचएसएससी के अनुसार, CET परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को दो चरणों में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के लिए 13.48 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 12.5 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

हालांकि उस समय सरकार ने कहा था कि एक महीने के भीतर रिजल्ट घोषित किया जाएगा, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई नई अपडेट जारी नहीं की गई है।
आयोग ने अपने पब्लिक नोटिस में हाईकोर्ट के 1 जुलाई के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि CET ग्रुप-सी 2025 परीक्षा के लिए करेक्शन पोर्टल खोला गया है, ताकि उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार कर सकें।
करेक्शन पोर्टल लिंक:onetimeregn.haryana.gov.in
नोटिस लिंक:hssc.gov.in
