हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग में न्यूट्रिशनिस्ट के पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा का सिलेबस बदल दिया है। अब परीक्षा 5 मुख्य टॉपिक्स पर आधारित होगी।
यह भर्ती Advt No. 17/2024 के तहत निकाली गई थी। आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी और इसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई 2024 थी। यह पद केवल महिलाओं के लिए रिजर्व रखा गया है और इसके लिए योग्यता M.Sc. गृह विज्ञान (Home Science) निर्धारित की गई है।
नए सिलेबस के मुख्य टॉपिक:
- गृह विज्ञान-शिक्षा का अर्थ, परिभाषा, कार्यक्षेत्र, उद्देश्य एवं इतिहास
- संबंधित विषय का ज्ञान
- उपभोक्ता की परिभाषा, अर्थ एवं आवश्यकता
- खाद्य पदार्थों के पोषक मूल्य को बढ़ाने की विधियां (Fortification)
- शिक्षार्थी के लिए अनुदेशात्मक रणनीतियां (Instructional Strategies)

न्यूट्रिशनिस्ट तय करेंगे अब आंगनवाड़ी की डाइट
हरियाणा सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण विशेषज्ञ (Nutritionist) की नई भूमिका तय की है। अब आंगनवाड़ी में बच्चों और गर्भवती/स्तनपान कराने वाली महिलाओं की डाइट इन्हीं विशेषज्ञों द्वारा तय की जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना है। न्यूट्रिशनिस्ट अत्यधिक नमक, चीनी और तेल के सेवन से बचने पर जोर देंगे और स्थानीय व सस्ते खाद्य पदार्थों से पौष्टिक आहार तैयार करने की दिशा में काम करेंगे।
