Tuesday, July 28, 2026
Homeअपराधप्रियंका मर्डर केस: 12 फीट गहरे गड्ढे में मिली लाश, ऊपर दफन...

प्रियंका मर्डर केस: 12 फीट गहरे गड्ढे में मिली लाश, ऊपर दफन था कुत्ता, पति और प्रेमिका पर हत्या का आरोप

जनवरी 2026 में 12 फीट गहरे गड्ढे में प्रियंका की डेड बॉडी मिलती है। और सबसे आश्चर्य की बात कि प्रियंका की डेड बॉडी के ऊपर एक कुत्ते को भी दफन किया गया था। प्रियंका जो 2019 यानी अपनी शादी के बाद से ही अपनी मां को हर दिन बिना रुके फोन किया करती थी। उनका हालचाल जाना करती थी। लेकिन 28 दिसंबर 2026 को प्रियंका अपनी मां को आखिरी बार कॉल करती है। लेकिन जिस मां को प्रियंका 7 सालों से लगातार बिना एक दिन भी गैप किए फोन किया करती थी, उस मां ने अपनी बेटी के कॉल ना आने को महज नॉर्मल सी बात समझी और शायद यही प्रियंका की मां की सबसे बड़ी गलती रही। दरअसल प्रियंका झारखंड के पालुगा जिले के एक छोटे से गांव दारुआ में रहती थी। प्रियंका अपने घर की बड़ी बेटी थी। प्रियंका के दो भाई बहन और थे। पिता द्वारिका माइनिंग में टेंडर का काम करते थे और मां अनीता घर पर अपने बच्चों का ध्यान रख रही थी। प्रियंका अपने घर की बड़ी बेटी थी। प्रियंका बहुत ही शांत स्वभाव की थी। संस्कारी थी। प्रियंका पढ़ाई में भी ठीक थी। प्रियंका ने इंटर की परीक्षा पास की थी। ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया था। लेकिन बीच में ही यानी 2019 में पास के ही गांव कौड़िया के रहने वाले रंजीत कुमार से प्रियंका की शादी करा दी जाती है। प्रियंका के पिता अपनी हैसियत के हिसाब से अपनी बेटी की शादी पूरे धूमधाम से करते हैं। प्रियंका अपने ससुराल चली जाती है। प्रियंका शादी के बाद से जब भी वह ससुराल में रहा करती थी, बिना एक दिन भी गायब किए अपनी मां को फोन किया करती थी। चाहे वह बात एक मिनट की ही क्यों ना हो, लेकिन प्रियंका फोन जरूर करती थी।

दिन था 28 दिसंबर 2025 जिस दिन प्रियंका अपनी मां अनीता से आखिरी बार फोन पर बात करती है। अगली डेट आती है 29 दिसंबर 2025 प्रियंका का कॉल नहीं आता। प्रियंका की मां अनीता अपनी बेटी प्रियंका को अपनी तरफ से फोन करती है। वेल बजती है लेकिन उधर से ना ही प्रियंका फोन को रिसीव करती है ना कोई और। उन्हें लगा शायद बेटी आज कामों में व्यस्त होगी या कोई और रीजन होगा। इसी वजह से वो मुझसे बात नहीं की। उन्होंने इसे बिल्कुल नॉर्मल समझा। अगली डेट आती है 30 दिसंबर 2026। तब भी प्रियंका का फोन नहीं लगता। तब प्रियंका की मां अनीता को थोड़ा घबराहट सी हुई कि जो बेटी पिछले सात सालों से लगातार मेरे पास फोन कर रही थी। आज दो दिनों से उस बेटी का फोन क्यों नहीं लग रहा है। फिर अनीता अपने पति द्वारिका से बताती है। मेरी प्रियंका से पिछले दो दिनों से बात नहीं हुई। द्वारिका को लगा कि बेटी हर रोज हम लोगों से बात किया करती थी। अपना हालचाल बताया करती थी।

प्रियंका मर्डर केस: 12 फीट गहरे गड्ढे में मिली लाश, ऊपर दफन था कुत्ता, पति और प्रेमिका पर हत्या का आरोप

अभी पिछले 7 सालों में पहली बार ऐसा हुआ कि प्रियंका दो दिनों तक बात नहीं की और कोई रीज़न भी नहीं पता कि वह बात क्यों नहीं कर रही है। द्वारिका को पहली बार अपनी बेटी को लेकर अंदर से बेचैनी हुई कि क्या बात है और वो किस हाल में है जो ना तो वो फोन उठा रही है और ना ही वो फोन कर रही है। कहीं मेरी बेटी प्रियंका की तबीयत तो नहीं खराब है। तो वो तुरंत अपने दामाद रंजीत कुमार को फोन करते हैं। लेकिन रंजीत कुमार की बात सुन द्वारिका पूरी तरीके से सन रह जाते हैं। क्योंकि रंजीत कुमार बिल्कुल नॉर्मल तरीके से कहता है मुझे नहीं पता प्रियंका कहां है। और उसके बाद रंजीत फोन कट कर देता है। प्रियंका के पिता द्वारिका बिना रुके रंजीत के गांव कौड़िया पहुंचते हैं। वो रंजीत से पूछते हैं प्रियंका कहां है? जिस पर रंजीत कहता है प्रियंका पिछले चार दिनों से यानी 26 दिसंबर 2025 से प्रियंका गायब है। यह बात सुनकर द्वारिका प्रसाद पूरी तरीके से सन रह जाते हैं। क्योंकि रंजीत का कहना है कि प्रियंका 26 दिसंबर से गायब है। वहीं प्रियंका की मां अनीता का कहना है कि प्रियंका मुझसे आखिरी बार 28 अप्रैल शाम को बात की थी। यानी ऐसा कैसे हो गया कि जो प्रियंका 26 तारीख से ही अपने ससुराल से लापता है वो अपनी मां से 28 दिसंबर को लास्ट बार कॉल पर बात करती है और वो कुछ बताती भी

प्रियंका के पिता द्वारिका अपने दामाद के चेहरे पर उसकी पत्नी के गायब होने का गम साफ देख रहे थे। रंजीत के चेहरे पर चिंता दिख रही थी, उलझन दिख रही थी और देखने से साफ पता चल रहा था कि रंजीत अपनी पत्नी प्रियंका के गायब होने से पूरी तरीके से बेचैन हो उठा है। द्वारिका रंजीत से एक दो बात करने की और कोशिश करते हैं। लेकिन उधर से रंजीत कोई भी जवाब नहीं देता और वो घर के अंदर चला जाता है। तो प्रियंका के पिता द्वारिका नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाते हैं। फिर द्वारिका प्रसाद अपने घर चले आते हैं। लेकिन तभी 31 दिसंबर 2025 को प्रियंका के ससुराल कौड़िया गांव के बगल के ही गांव टुकरा के एक बंजर जमीन पर खुदाई के कुछ निशान दिख रहे थे। देखने से साफ पता चल रहा था कि यहां पर किसी ने खुदाई की थी और उसके बाद से ऊपर से मिट्टी से ढक दिया गया है और उधर बगल के ही गांव कौड़िया से प्रियंका के लापता होने की खबर आसपास के गांव में फैल चुकी थी। उन लोगों को डाउट हुआ कहीं इस खाली स्थान पर जो खुदाई हुई है इसके नीचे प्रियंका की डेड बॉडी तो नहीं। फिर तबेरा गांव के कुछ लोग पुलिस तक यह जानकारी पहुंचाते हैं। पुलिस के पास भी प्रियंका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज थी। तो पुलिस सबसे पहले प्रियंका के पिता द्वारिका प्रसाद और मंजीत को खबर देती है कि यहां पर ऐसे कुछ निशान दिख रहे हैं।

वहां पर पुलिस खुदाई करवाने जा रही है। लेकिन उस जगह पर रंजीत नहीं आता। वहां पर सिर्फ और सिर्फ प्रियंका के पिता द्वारिका प्रसाद पहुंचते हैं। जब खुदाई 2 फीट नीचे तक की गई तो एक कुत्ते की डेड बॉडी मिलती है। जो वहां पर लोग थे उनका कहना था कि यहां कुछ नहीं है। यहां पर कोई मरे हुए कुत्ते को ले आकर दफन कर दिया है। लेकिन जो प्रियंका के पिता द्वारिका प्रसाद थे वो कहते हैं कि अगर कुत्ते को यहां दफन किया गया है तो नीचे की मिट्टी इतनी नरम क्यों है? यानी देखने से साफ पता चल रहा था कि नीचे अंदर तक और ज्यादा खुदाई हुई है। फिर पुलिस को भी द्वारिका की बात समझ आती है और खुदाई और नीचे तक कराई जाती है। तो सबसे पहले प्रियंका का हाथ मिलता है। फिर जाकर प्रियंका की पूरी डेड बॉडी फिर प्रियंका की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आती है तो पता चलता है पहले प्रियंका को बेहोश होने का इंजेक्शन दिया गया। उसके बाद प्रियंका का मुफलर से गला गया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह था कि प्रियंका के साथ यह सब किया कौन? फिर पुलिस पूरी टीम बनाती है प्रियंका मर्डर केस की जांच के लिए। फिर जाके पता चलता है कि इस पूरे केस में एक गुड्डी नामक महिला का हाथ है। फिर पुलिस गुड्डी की दलाश जारी करती है। लेकिन पुलिस को गुड्डी नहीं मिलती। फिर पुलिस रंजीत कुमार को पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाती है। तो पता चलता है रंजीत अपने घर से 31 दिसंबर से ही गायब है। फिर पुलिस पूरी तरीके से यह कंफर्म हो जाती है कि प्रियंका के मौत के पीछे गुड्डी और रंजीत का ही हाथ है। लेकिन यह गुड्डी कौन थी? जिसके साथ मिलकर रंजीत ने ये सब किया था। फिर जब पुलिस और जांच करती है तो सामने आता है कि गुड्डी रंजीत की 10 साल पुरानी प्रेमिका है। तो इसी बात को लेकर प्रियंका और रंजीत के बीच झगड़ा होता था। लेकिन प्रियंका इसे अपने और अपने पति के बीच का पर्सनल मैटर समझकर कभी भी इस बारे में अपनी मां या अपने पिताजी को बताई ही नहीं। यही प्रियंका की सबसे बड़ी गलती रही। और जब रंजीत और प्रियंका के बीच विवाद ज्यादा बढ़ता है तो रंजीत गुड्डी के साथ मिलकर पूरा प्लान बनाता है। और उस प्लान में रंजीत के बहन के पति भी शामिल थे। रंजीत के पिता भी शामिल थे। रंजीत की मां भी शामिल थी। रंजीत के दो ऐसे भाड़े के गुंडे भी शामिल थे जिसने रंजीत का साथ देकर प्रियंका को उस गड्ढे तक पहुंचाया। प्रियंका का शांत स्वभाव उसका सीधापन ही उसके ससुराल वालों को हजम ही नहीं हुआ। और रंजीत के माता-पिता अपने बेटे को समझाने के बजाय प्रियंका को ही खत्म कर देते हैं। और क्या यहां पर प्रियंका की मौत के पीछे उसका हद से ज्यादा सीधापन नहीं है?

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments