वॉलंटियर के लिए दिशा-निर्देश:
- एनएसएस प्रमाणपत्र तभी मिलेगा जब दो साल की सेवा पूरी की जाएगी।
- हर साल कम से कम 120 घंटे काम करना और एक सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग लेना आवश्यक।
- हर साल कम से कम दो पौधे लगाना।
- दो साल में कम से कम दो बार रक्तदान करना या पांच निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ाना।
- प्रत्येक 100 वॉलंटियर की एनएसएस इकाई में से कम से कम 50% को विशेष शिविर में भाग लेना होगा।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि 2025-26 सत्र के लिए ये निर्देश जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य एनएसएस कैंप के वॉलंटियरों का व्यक्तित्व विकास और सामाजिक गतिविधियों पर फोकस करना है।
हरियाणा में सभी राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कैंप के लिए उच्च शिक्षा विभाग (DHE) ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि एनएसएस वॉलंटियर से शिविर के दौरान कमरे की सफाई, छत के पंखे की सफाई या पोछा लगाने जैसे काम नहीं कराए जाएंगे। इसके बजाय वॉलंटियर सामुदायिक सेवा, जागरूकता अभियान और सामाजिक विकास गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
नई गाइडलाइन की प्रमुख बातें:
- गेस्ट का वेलकम: कार्यक्रम में बुलाए गए सभी अतिथियों का सम्मान पर्यावरण-अनुकूल तरीकों से किया जाएगा, जैसे पौधे लगाना या अन्य गतिविधियाँ।
- गिफ्ट-स्मृति पर रोक: कैंप फंड का उपयोग केवल गतिविधियों के संचालन के लिए होगा, अतिथियों को स्मृति चिन्ह या उपहार देना प्रतिबंधित।
- डॉक्टर की उपस्थिति अनिवार्य: वॉलंटियर की सुरक्षा के लिए शिविर में डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
- पूर्व अनुमति आवश्यक: प्रत्येक संस्थान को माई भारत पोर्टल के जरिए शिविर और गतिविधियों के लिए पहले से अनुमति लेनी होगी।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम: शिविर में केवल देशभक्ति, सांस्कृतिक या प्रेरणादायक गीतों पर ही प्रस्तुती दी जाएगी।