Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़हिसारहांसी में बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर ने एसडीओ को लगाई फटकार,...

हांसी में बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर ने एसडीओ को लगाई फटकार, भ्रष्टाचार के आरोपों पर चार्जशीट के आदेश

हिसार के हांसी में बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर राजेंद्र सभरवाल ने व्यापारियों की शिकायतों पर एसडीओ प्रमोद कुमार को फटकार लगाई और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते चार्जशीट करने का आदेश दिया।

हिसार के हांसी में रविवार को बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर राजेंद्र सभरवाल ने रेस्ट हाउस में व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक की। इस दौरान बिजली आपूर्ति की दिक्कतों को लेकर व्यापारियों ने सीटी डिवीजन के एसडीओ प्रमोद कुमार के खिलाफ गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं।

व्यापारियों ने बताया कि एसडीओ प्रमोद कुमार न तो उपभोक्ताओं के फोन उठाते हैं और न ही उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। कई व्यापारियों ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

कई घंटे तक बिजली कटौती से परेशान व्यापारी

हांसी में बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर ने एसडीओ को लगाई फटकार, भ्रष्टाचार के आरोपों पर चार्जशीट के आदेश

व्यापारी प्रवीण तायल ने कहा कि शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। फैक्ट्री मालिक लाखों रुपए का बिल चुकाने के बावजूद घंटों की बिजली कटौती झेलने को मजबूर हैं। वहीं केसी फार्म के चेयरमैन कृष्ण ने भी बिजली की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और कहा कि विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं की कोई सुनवाई नहीं कर रहे।

चीफ इंजीनियर ने लगाई फटकार

व्यापारियों की शिकायतें सुनने के बाद चीफ इंजीनियर राजेंद्र सभरवाल ने मीटिंग के दौरान ही एसडीओ प्रमोद कुमार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा —

“शर्म नहीं आती तेरे को? जनता की बात नहीं सुनते!”
यह कहते हुए सभरवाल ने उन्हें ‘निकम्मा आदमी’ तक कह दिया।

चार्जशीट तैयार करने के आदेश

मीटिंग के दौरान ही सभरवाल ने मौके पर मौजूद एक्सईएन को आदेश दिया कि दो दिन के भीतर एसडीओ प्रमोद कुमार की चार्जशीट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि जनता का नौकर होकर उनकी समस्याओं को अनदेखा करना अनुचित है, और यह पहली बार नहीं है जब प्रमोद कुमार के खिलाफ शिकायतें मिली हैं।

जनता को मिला आश्वासन

चीफ इंजीनियर ने व्यापारियों और उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि हांसी शहर की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे, और उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments