Sunday, March 29, 2026
Homeखेलएमडीयू की महिला कबड्डी टीम कारगिल में दिखाएगी दम, उत्तर क्षेत्र अंतर...

एमडीयू की महिला कबड्डी टीम कारगिल में दिखाएगी दम, उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में होगी शामिल

रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की महिला कबड्डी टीम 24 से 28 अक्टूबर तक लद्दाख यूनिवर्सिटी के कारगिल कैंपस में आयोजित होने वाले उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। एमडीयू प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि टीम में विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल की गई हैं। टीम की महिला कोच के रूप में रिटायर्ड जिला खेल अधिकारी और अनुभवी कबड्डी कोच शर्मिला राठी को नियुक्त किया गया है। वहीं, कबड्डी कोच विकास दलाल टीम के साथ मार्गदर्शन के लिए रहेंगे।

इन कॉलेजों के खिलाड़ी टीम में शामिल

एमडीयू की टीम में एमकेजेके कॉलेज रोहतक से किरण, अंजली, मोहिनी, सोनिया, खान, सेजल और कोमल, टीआर गर्ल्स कॉलेज से टन्नू और प्रियंका, मीरा बाई कॉलेज से स्निकी यादव, राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ से ज्योतिका, पीटी एनआरएस कॉलेज रोहतक से अन्नू सहरावत, डीसी आर्य कॉलेज बहादुरगढ़ से ज्योतिका, वंदेमातरम महिला कॉलेज से पूजा, और यूटीडी रोहतक से साक्षी टीम में शामिल हैं।

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, खेल कार्यकारी बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. राजवंती शर्मा और खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनिवाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एमडीयू की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम कर रही हैं और उम्मीद जताई कि टीम खेल में जीत के साथ-साथ अनुशासन और खेल भावना के उच्च मानदंड भी स्थापित करेगी।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments