Friday, April 3, 2026
Homeजिला न्यूज़हिसारहिसार सेक्टर 9-11 में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर 6 लाख रुपए की...

हिसार सेक्टर 9-11 में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर 6 लाख रुपए की चोरी, आभूषण और कैश गायब

हिसार के सेक्टर 9-11 में दिवाली के मौके पर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर 6 लाख रुपए की चोरी हो गई। 1980 में रिटायर हुए पुलिसकर्मी का बेटा और पोता इसी सेक्टर में रहते हैं।

बेटे सुरेंद्र कुमार जूतों-चप्पलों का व्यापार करते हैं, जबकि पोता हिसार में अकाउंटेंट का काम करता है। उनके पिता हेड कॉन्स्टेबल थे और अब उनका निधन हो चुका है।

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि धनतेरस पर दोपहर में वह अपनी बेटियों से मिलने फतेहाबाद गए थे और छोटी दिवाली के दिन लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ और अंदर सामान बिखरा हुआ पाया। घर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था और न ही बाहर कोई सुरक्षा कैमरा।

चोरी के दौरान किराएदार अजय बहल का कमरा भी निशाना बना। सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि चोरी में 4 तोला सोना, 50,000 रुपए कैश, सोने की अंगूठियां, कानों की चेन, टोपस, पाजेब और अन्य आभूषण गायब हुए। इसके अलावा कुछ पुराने सिक्के और पुलिस मैडल भी चोरी गए।

पुलिस ने घटना की वीडियोग्राफी की और जांच शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments