Sunday, March 29, 2026
Homeजिला न्यूज़कैथलकैथल में बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मारी, यूपी से आए 5...

कैथल में बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मारी, यूपी से आए 5 मजदूर घायल

कैथल के गांव माघो माजरी के पास 19 अक्टूबर की शाम को एक बोलेरो गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो में बैठे 5 यात्रियों को चोटें आईं। ये सभी कैथल के गांव मानस में धान कटाई का काम करने यूपी से आए थे और दिवाली मनाने अपने घर लौट रहे थे

ऑटो के ड्राइवर दलबीर ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे माघो माजरी-फ्रांसवाला रोड के पास जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गई और सभी यात्रियों को चोटें आई। कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

कर्मबीर को ज्यादा चोटें होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया। ऑटो ड्राइवर ने कार ड्राइवर के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

सदर थाना के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments