Friday, March 27, 2026
Homeजिला न्यूज़कैथलकैथल के खरक पांडवा गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय...

कैथल के खरक पांडवा गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौ**त, सुबह सैर करने वालों ने देखा श*व

कैथल के गांव खरक पांडवा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण जब सुबह सैर के लिए तालाब पर पहुंचे तो उन्होंने पानी में एक शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

मृतक की पहचान गांव के सलिंद्र के रूप में हुई है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राथमिक जांच के अनुसार, व्यक्ति रात के समय पैर फिसलने के कारण तालाब में गिरा हो सकता है। उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं मिला है।

कलायत थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments