Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़पानीपतपानीपत के सनौली खुर्द में सड़क हादसा: मंदिर जा रहे 46 वर्षीय...

पानीपत के सनौली खुर्द में सड़क हादसा: मंदिर जा रहे 46 वर्षीय व्यक्ति की मौ*त

पानीपत जिले के सनौली खुर्द में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक भोपाल (निवासी सनौली खुर्द) रोजाना की तरह सुबह मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। सड़क पार करते समय किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे को पास में मौजूद राजगीरों ने देखा और तुरंत मृतक के भाई संजय त्यागी को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल भोपाल को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि भोपाल शांत, सरल और धार्मिक स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी से कोई विवाद नहीं था।

सूचना मिलने के बाद थाना सनौली पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पानीपत भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पानीपत के सनौली खुर्द में सड़क हादसा: मंदिर जा रहे 46 वर्षीय व्यक्ति की मौ*त
Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments