Wednesday, March 25, 2026
Homeअपराधहांसी में साइबर ठगी: पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर युवक से...

हांसी में साइबर ठगी: पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर युवक से 2.35 लाख रुपए उड़ाए, टेलीग्राम ऐप से दिया झांसा

हिसार के हांसी में साइबर ठगों ने एक युवक को पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर 2 लाख 35 हजार रुपए की ठगी कर ली। टेलीग्राम ऐप के माध्यम से ठगों ने युवक को घर बैठे काम का झांसा दिया और धीरे-धीरे विभिन्न खातों में पैसे जमा करवाते रहे। पीड़ित सोमवीर ने साइबर क्राइम सेल हांसी में शिकायत दर्ज कराई है।

टेलीग्राम ID से शुरू हुआ जॉब ऑफर

शिकायत के अनुसार 10 अगस्त 2025 से 30 अक्टूबर 2025 के बीच अज्ञात साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम ID के जरिए सोमवीर से संपर्क किया। ठगों ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर घर बैठे कमाई का अवसर देने का दावा किया।

शुरुआत में छोटे टास्क देकर उसका विश्वास जीता गया। इसके बाद भुगतान, प्रोसेसिंग फीस, टास्क अपग्रेड जैसे विभिन्न बहानों से कुल 2 लाख 35 हजार रुपए अलग-अलग खातों में जमा करा लिए।

भुगतान न मिलने पर खुला धोखे का राज

जब कोई भुगतान वापस नहीं मिला और ठगों के सभी नंबर और संपर्क बंद हो गए, तब सोमवीर को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम सेल में इसकी शिकायत दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि टेलीग्राम, व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन जॉब ठगी के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

पुलिस की जनता से अपील

  • किसी भी अनजान लिंक, ऐप या वेबसाइट पर बैंक डिटेल, OTP या निजी जानकारी साझा न करें
  • किसी भी जॉब ऑफर की सत्यता पहले जांचें
  • संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें
  • साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें
Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments