Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़हरियाणा बोर्ड ने 10वीं पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित किया, फतेहाबाद अव्वल...

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित किया, फतेहाबाद अव्वल और झज्जर सबसे पीछे

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने सितंबर/अक्टूबर-2025 में आयोजित सेकेंडरी (10वीं) शैक्षिक और मुक्त स्कूल पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि शैक्षिक पूरक परीक्षा का कुल परिणाम 46.09% रहा। इस परीक्षा में 5,290 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 2,438 छात्र-छात्राएं पास हुए। वहीं 2,630 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट (EIOP) आई और 222 छात्रों की एसेंशियल रिपीट लगी।

लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया
बोर्ड के अनुसार, कुल 3,309 छात्रों में से 1,483 छात्र (44.82%) पास हुए, जबकि 1,981 छात्राओं में से 955 छात्राएं (48.21%) सफल रहीं। जिलेवार परिणामों में फतेहाबाद जिला 65.27% के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि झज्जर 25.42% के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा।

मुक्त स्कूल पूरक परीक्षा का परिणाम 54.31%
मुक्त विद्यालय सेकेंडरी पूरक परीक्षा में 11,453 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 6,220 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इस परीक्षा का कुल परिणाम 54.31% रहा। इनमें 6,716 छात्रों में से 3,593 छात्र पास हुए, जबकि 4,737 छात्राओं में से 2,627 छात्राएं सफल रहीं।

पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
बोर्ड ने बताया कि जो विद्यार्थी अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे परिणाम जारी होने की तिथि से 20 दिन के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और निर्धारित शुल्क बोर्ड की वेबसाइट पर जमा करना होगा।

बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार की “शिक्षा में गुणवत्ता सुधार” नीति के तहत विद्यार्थियों को पुनः अवसर दिया जा रहा है ताकि वे मुख्य परीक्षा में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments