Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़हिसारअरुणाचल प्रदेश में हरियाणा के सपूत पवन सिंधु शहीद, पहाड़ी से गिरने...

अरुणाचल प्रदेश में हरियाणा के सपूत पवन सिंधु शहीद, पहाड़ी से गिरने से हुआ हादसा — आज राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

हरियाणा के हिसार निवासी और 13 राजपूताना राइफल में तैनात पवन सिंधु अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोलिंग के दौरान पहाड़ी से गिरने से शहीद हो गए। रविवार को उनका पार्थिव शरीर गांव खांडा खेड़ी पहुंचेगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

हरियाणा के हिसार जिले के गांव खांडा खेड़ी के जवान पवन सिंधु अरुणाचल प्रदेश में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान पहाड़ी से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

🇮🇳 आज गांव खांडा खेड़ी में अंतिम संस्कार

रविवार को पवन सिंधु का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खांडा खेड़ी लाया जाएगा। यहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किया जाएगा।

13 राजपूताना राइफल में थे तैनात

शहीद पवन सिंधु 13 राजपूताना राइफल में सेवारत थे। उनकी ड्यूटी अरुणाचल प्रदेश के चीन बॉर्डर के पास बड़ा रूपक क्षेत्र में थी। वे पिछले 13 दिनों से ऊंची पहाड़ी पर पेट्रोलिंग पर थे।

शुक्रवार (31 अक्टूबर) को पेट्रोलिंग के अंतिम दिन वे पहाड़ी के किनारे खड़े थे, तभी पैर फिसलने से नीचे जा गिरे। साथी जवानों ने काफी प्रयासों के बाद उन्हें ऊपर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर पर लगी गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

दो बेटों के पिता थे पवन सिंधु

पवन सिंधु 2003 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2006 में उनकी शादी झमोला गांव की रितु से हुई थी। उनके दो बेटे सौम्य (17) और विनय (16) हैं, जो जुलाना के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं।

नेताओं ने व्यक्त किया शोक

पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शहीद पवन सिंधु की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार को सांत्वना दी है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments