Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधपानीपत में नकली नेरोलैक पेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने 35 बाल्टी...

पानीपत में नकली नेरोलैक पेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने 35 बाल्टी नकली पेंट बरामद किया

पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली पेंट बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 35 बाल्टी नकली नेरोलैक पेंट जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, नेरोलैक कंपनी को पता चला था कि पानीपत जिले के इसराना क्षेत्र में उनकी कंपनी के नाम पर नकली पेंट और वॉल पुट्टी तैयार कर बेची जा रही है। कंपनी ने मामले की जांच के लिए अपनी अधिकारी रचना कपूर को मौके पर भेजा।

पानीपत में नकली नेरोलैक पेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने 35 बाल्टी नकली पेंट बरामद किया

जांच के दौरान पाया गया कि शाहपुर बस अड्डे पर स्थित ‘संगम पेंट्स’ की दुकान पर नकली नेरोलैक पेंट का कारोबार चल रहा था। इस पर रचना कपूर ने इसराना थाना पुलिस को शिकायत सौंपी। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और दुकान से 35 बाल्टी नकली पेंट बरामद किया।

पुलिस ने सभी बाल्टियों को कब्जे में लेकर थाना इसराना लाया और दो बाल्टी पेंट को सैंपल के रूप में सीलबंद कर मालखाने में जमा कराया। दुकान मालिक मुकेश कुमार के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments