Wednesday, April 1, 2026
Homeकल्चरहिसार में नेहरा खाप महासम्मेलन: संदीप नेहरा सिरसा दोबारा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष,...

हिसार में नेहरा खाप महासम्मेलन: संदीप नेहरा सिरसा दोबारा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाज उत्थान के लिए बनी सलाहकार समिति

हरियाणा दिवस के अवसर पर हिसार में आयोजित नेहरा खाप महासम्मेलन में समाज की एकता और प्रगति का बड़ा संदेश देखने को मिला। इस अवसर पर संदीप नेहरा सिरसा को सर्वसम्मति से दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनका कार्यकाल चार वर्ष का होगा।

इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में देशभर से हजारों नेहरा गोत्र के लोग शामिल हुए। समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

समाज उत्थान के लिए बनेगी 11 सदस्यीय सलाहकार समिति:

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नेहरा ने घोषणा की कि खाप स्तर पर एक 11 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा, जो भविष्य के सभी महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन देगी।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली युवाओं, छात्र-छात्राओं और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा:

महासम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिसार में नेहरा खाप महासम्मेलन: संदीप नेहरा सिरसा दोबारा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाज उत्थान के लिए बनी सलाहकार समिति

आयोजन की मुख्य भूमिका निभाने वाली संजना सातरोड़ ने कहा कि नेहरा खाप महिलाओं को सम्मान और अवसर देने वाली प्रगतिशील खाप है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी राजनीतिक और सामाजिक ताकत है, और नेहरा समाज सर्वसमाज की भलाई के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

महासम्मेलन में शामिल रहे प्रमुख व्यक्ति:

कार्यक्रम में भूपेंद्र नेहरा, पवन नेहरा, कर्नल ओ.पी. नेहरा, बलवीर सिंह नेहरा, सागरदीप सिंह नेहरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अन्य खापों के प्रतिनिधियों में बलवान सुंडा, रामनिवास खेदड़, विनोद झोरड़, अनूप बेनीवाल और बलवान मलिक ने भी सहभागिता की और समाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments