Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधकैथल युवक हमले मामले में विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर बोले — अगर...

कैथल युवक हमले मामले में विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर बोले — अगर आरोप साबित हुए तो दूँगा इस्तीफा

कैथल जिले के गांव खरकां में युवक का अपहरण कर उसकी टांगे तोड़ने के मामले में पटियाला के शुतराणा हलके के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। विधायक ने कहा कि अगर कोई इन आरोपों को साबित कर देता है तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे, अन्यथा आरोप लगाने वाले के खिलाफ न्यायालय में मानहानि का दावा करेंगे।

विधायक बाजीगर ने कहा कि जिस युवक की टांगे तोड़ी गई हैं, उसका और उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने दावा किया कि जिस युवक ने आरोप लगाए हैं, उसका खुद का आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर चोरी, ठगी व धोखाधड़ी जैसे कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच पटियाला और कैथल पुलिस अधिकारी गंभीरता से कर रहे हैं। अगर उनके खिलाफ कोई तथ्य निकलता है तो कार्रवाई की जाए, लेकिन अगर आरोप झूठे पाए गए तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। विधायक ने यह भी कहा कि वे इस पूरे प्रकरण को पंजाब के मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लाएंगे।

विधायक ने बताया कि युवक ने पहले उनके भाई के खिलाफ सरपंची चुनाव लड़ा था और हार गया था, तभी से वह उनके परिवार से रंजिश रखता है।
गौरतलब है कि मंगलवार को पंजाब के रहने वाले गुरचरण नामक युवक ने विधायक और उनके बेटों पर हमला करवाने और टांगे तोड़ने के आरोप लगाए थे। इस संबंध में गुहला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कैथल एसपी उपासना ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments