Monday, April 6, 2026
Homeअपराधजींद के बुवाना गांव में बुजुर्ग की ह*त्या: पुलिस ने दो और...

जींद के बुवाना गांव में बुजुर्ग की ह*त्या: पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी दबोचे गए

हरियाणा के जींद जिले में 72 वर्षीय ओमप्रकाश की हत्या मामले में जुलाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस केस में 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। होली के दिन हुए हमले में ओमप्रकाश को गोली मारी गई थी, जिनकी बाद में रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

जींद जिले के जुलाना पुलिस थाना क्षेत्र के बुवाना गांव में हुई 72 वर्षीय बुजुर्ग ओमप्रकाश की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके साथ अब तक कुल 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करसिंधु निवासी मोंटी पुत्र सुरेश और शाहपुर निवासी अमित पुत्र रामबाज के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उनसे गहनता से पूछताछ की जा सके।

जींद के बुवाना गांव में बुजुर्ग की ह*त्या: पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी दबोचे गए

होली के दिन किया गया था हमला

यह घटना 15 मार्च 2025 की है। होली के दिन कुछ युवकों ने बुवाना गांव में ओमप्रकाश के घर में घुसकर हमला कर दिया था। इस दौरान गोली भी चलाई गई थी, जिससे बुजुर्ग ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल ओमप्रकाश को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। करीब एक महीने तक चले इलाज के बाद 18 अप्रैल 2025 को उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद जुलाना पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब तक इस केस में कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments