Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़हिसारहांसी में समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, तहसीलदार ने सुनीं शिकायतें, दिए...

हांसी में समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, तहसीलदार ने सुनीं शिकायतें, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

हिसार के हांसी उपमंडल परिसर में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। तहसीलदार अनिल कुमार बिढान ने शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

हिसार जिले के हांसी उपमंडल परिसर में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। तहसीलदार अनिल कुमार बिढान ने मौके पर पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान फैमिली आईडी और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें सर्वाधिक दर्ज की गईं। हांसी की इंदिरा कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने राशन कार्ड की समस्या बताई और शीघ्र समाधान की मांग की।

वहीं, थूराना गांव के राजवीर ने इंतकाल से जुड़ी शिकायत दोहराई। उन्होंने कहा कि वे पहले भी कई बार शिविर में अपनी समस्या रख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। राजवीर ने इस बार प्रशासन से स्थायी समाधान की अपील की।

गढ़ी गांव के सुरेंद्र ने गली और नाली निर्माण में खामियों की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि पांच महीने पहले बनी गली धंसने लगी है और नाली का स्तर ऊंचा होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। ग्रामीणों ने आग्रह किया कि गली-नाली का स्तर इस तरह तय किया जाए कि बरसाती पानी की निकासी सुचारू हो सके।

तहसीलदार अनिल कुमार बिढान ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments