Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधरोहतक ASI संदीप लाठर सु*साइड केस में बनी SIT, DSP दलीप सिंह...

रोहतक ASI संदीप लाठर सु*साइड केस में बनी SIT, DSP दलीप सिंह करेंगे जांच की अगुवाई

ASI संदीप लाठ

रोहतक: साइबर सेल के ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में अब पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर दी है। यह SIT DSP दलीप सिंह के नेतृत्व में बनाई गई है। टीम में सदर थाना SHO सुरेंद्र कुमार, एक SI और एक ASI शामिल हैं। चार सदस्यीय यह टीम सुसाइड केस से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी और संबंधित लोगों से जल्द पूछताछ शुरू करेगी।

क्या है मामला

14 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे लाढ़ौत गांव में धामड़ रोड पर अपने मामा के खेतों में बने कोठड़े की छत पर ASI संदीप लाठर ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

मृतक ASI ने सुसाइड से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया और चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने IPS वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

रोहतक ASI संदीप लाठर सु*साइड केस में बनी SIT, DSP दलीप सिंह करेंगे जांच की अगुवाई

FIR में नामजद अधिकारी

सुसाइड नोट और पत्नी संतोष के बयान के आधार पर पुलिस ने दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार, AAP विधायक अमित रतन (बठिंडा ग्रामीण) सहित चार लोगों को नामजद किया है। हालांकि यह FIR अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। परिजनों को FIR की कॉपी दिखाने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार किया गया।

गनमैन सुशील को पकड़ने वाली टीम में था संदीप

ASI संदीप लाठर IPS पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम का हिस्सा था। गनमैन को अंबाला के पास से काबू किया गया था। इसी मामले में चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने संदीप लाठर से पूछताछ भी की थी।

चंडीगढ़ पुलिस की SIT DIG स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में बनी थी, जो IPS पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच कर रही है। इस केस में पूर्व DGP शत्रुजीत कपूर, रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया समेत 15 पुलिस अधिकारी नामजद हैं।

दो FIR, एक ही DSP के पास जांच

रोहतक में दो महत्वपूर्ण FIR दर्ज हुई थीं —

  • FIR नंबर 319 (6 अक्टूबर): IPS पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ शराब कारोबारी की शिकायत पर दर्ज।
  • FIR नंबर 305 (15 अक्टूबर): ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में दर्ज।

दोनों मामलों की जांच DSP दलीप सिंह को सौंपी गई है।

घटनाक्रम की समयरेखा (Timeline):

  • 6 अक्टूबर: गनमैन सुशील पर FIR दर्ज और गिरफ्तारी।
  • 7 अक्टूबर: अगले दिन IPS वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में सुसाइड किया।
  • 11 अक्टूबर: चंडीगढ़ SIT ने रोहतक आकर पूछताछ की, जिसमें ASI संदीप भी शामिल था।
  • 14 अक्टूबर: ASI संदीप लाठर ने गोली मारकर सुसाइड किया।
  • 15 अक्टूबर: परिवार के दबाव के बाद IAS अमनीत पी कुमार, विधायक अमित रतन और अन्य पर FIR दर्ज हुई।
Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments