Friday, April 3, 2026
Homeजिला न्यूज़हिसारहिसार में ई-स्कूटी एजेंसी में भीषण आग, 70 स्कूटी और 100 बैटरियां...

हिसार में ई-स्कूटी एजेंसी में भीषण आग, 70 स्कूटी और 100 बैटरियां जलकर राख

हरियाणा के हिसार में दीपावली की रात बड़ा हादसा हो गया। शहर की पुरानी ऑटो मार्केट में स्थित सतगुरु ट्रेडर (दुकान नंबर 305) नामक ई-स्कूटी व बैटरी एजेंसी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एजेंसी में खड़ी करीब 70 ई-स्कूटी और 100 से ज्यादा बैटरी सेट जलकर राख हो गए।
गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

मौके पर सिटी थाना SHO मोहम्मद रफीक अपनी टीम के साथ पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, सतगुरु ट्रेडर एजेंसी मयंक अनेजा और अमन भूटानी की पार्टनरशिप में पिछले दो साल से संचालित की जा रही थी।
आग के चलते एजेंसी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय दुकान से धुआं और लपटें उठती देख उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान से बचाया जा सका

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments