हरियाणा के कैथल में मां के बॉयफ्रेंड की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव मानस निवासी महिला के बेटे अमन ने अपने दोस्त विजय उर्फ विक्की के साथ मिलकर युवक की पेंचकस से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में महिला की भूमिका की भी जांच हो रही है।
हरियाणा के कैथल जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी मां के बॉयफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गांव मानस निवासी महिला के बेटे अमन और उसके दोस्त विजय उर्फ विक्की के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गुरुवार को विजय ने अमन को फोन कर बताया कि उसकी मां किसी युवक के साथ कमरे में है। यह सुनकर अमन गुस्से में आ गया। उसने बाजार से पेंचकस खरीदा और दोस्त विजय के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। कमरे में पहुंचकर अमन ने अपनी मां को उसके प्रेमी सुरेंद्र के साथ अर्धनग्न हालत में देखा, जिसके बाद उसने पेंचकस से सुरेंद्र पर कई वार कर दिए।

हमले से बचने के लिए सुरेंद्र छत से कूद गया, लेकिन नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। गुस्से में अमन ने अपनी मां पूनम की भी पिटाई की। मौके पर लोगों के पहुंचने से पहले दोनों आरोपी फरार हो गए।
DSP बीर भान ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी अमन और विजय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब पेंचकस और बाइक बरामद करने के साथ महिला की भूमिका की भी जांच कर रही है।
