Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधपति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने की आत्मह*त्या, जुलाना पुलिस...

पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने की आत्मह*त्या, जुलाना पुलिस ने पति और प्रेमिका पर किया केस दर्ज

हरियाणा के जींद जिले के जुलाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की मौत पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान हो गई। मृतका के भाई ने शिकायत दी कि उसकी बहन के पति मंजीत के गांव की ही एक महिला से संबंध थे। पुलिस ने आरोपी पति और प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा के जींद जिले के जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने पति के दूसरी महिला से अवैध संबंधों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नरवाना निवासी बलवान ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन गीता की शादी 15 साल पहले जुलाना क्षेत्र के मंजीत नामक युवक से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं – 13 साल का बेटा और 11 साल की बेटी। बलवान ने बताया कि मंजीत के गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध थे, जिसके कारण गीता लंबे समय से मानसिक तनाव में थी।

जब गीता को पति के संबंधों का पता चला तो उसने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, पर वह नहीं माना। आखिरकार दुखी होकर गीता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

जांच अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, मृतका ने आत्महत्या से पहले अपने भाई को फोन पर बताया था कि वह पति के अवैध संबंधों के कारण यह कदम उठा रही है। पुलिस ने पति मंजीत और संबंधित महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments