Monday, March 30, 2026
Homeजिला न्यूज़हिसारउकलाना में कांग्रेस का “गद्दी छोड़ो अभियान”, विधायक नरेश सेलवाल बोले- चोरी...

उकलाना में कांग्रेस का “गद्दी छोड़ो अभियान”, विधायक नरेश सेलवाल बोले- चोरी के वोटों से बनी भाजपा सरकार

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार शाम उकलाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक नरेश सेलवाल के नेतृत्व में “गद्दी छोड़ो अभियान” के तहत एक कैंडल मार्च निकाला।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूरा क्षेत्र “वोट चोर गद्दी छोड़ो, तानाशाही नहीं चलेगी, बेईमानों का राज बदल दो” जैसे नारों से गूंज उठा।

पूरे प्रदेश में चलेगा “लोकतंत्र बचाओ अभियान”

विधायक बोले – चोरी के वोटों से बनी सरकार

विधायक नरेश सेलवाल ने कैंडल मार्च के दौरान भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा में मौजूदा सरकार चोरी के वोटों के दम पर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार कांग्रेस को पूर्ण समर्थन दिया था, लेकिन भाजपा ने वोटों की हेराफेरी कर सत्ता हथियाने का काम किया है।

सेलवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के वोट प्रतिशत लगभग बराबर रहे, लेकिन करीब 12 प्रतिशत वोटों में गड़बड़ी सामने आई है। इससे साफ होता है कि जनता का जनादेश कांग्रेस के पक्ष में था। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने लोकतंत्र की भावना के साथ खिलवाड़ किया है, और जनता अब इसका जवाब देने के लिए तैयार है।

पूरे प्रदेश में चलेगा “लोकतंत्र बचाओ अभियान”

विधायक ने कहा कि यह आंदोलन केवल “वोट चोरी के विरोध” तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे “लोकतंत्र बचाओ अभियान” के रूप में पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता की आवाज को दबाने और सत्ता पर अवैध कब्जा करने का काम किया है। अब जनता उन्हें कुर्सी छोड़ने पर मजबूर करेगी।

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल

इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व प्रधान समीर इंदौरा, वीरेंद्र लितानी, पार्षद प्रवीण गिल, श्याम सुंदर बंसल, सूर्य जैन, बलविंदर सिंह, मेहर सिंह जग्गी, मदन वर्मा, जयवीर, अनिल अमित और विवेक पूनिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए जनतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। क्षेत्र में कांग्रेस के इस अभियान को लेकर लोगों में चर्चा का माहौल है, वहीं कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि यह आंदोलन अब हर जिले और हर विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचेगा।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments