Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़जींदउचाना विधायक देवेंद्र अत्री का कांग्रेस पर हमला, बोले– ‘सदभाव यात्रा’ राहुल...

उचाना विधायक देवेंद्र अत्री का कांग्रेस पर हमला, बोले– ‘सदभाव यात्रा’ राहुल गांधी को खुश करने की कोशिश

कई गांवों में जन संवाद कार्यक्रम में बोले विधायक

उचाना (जींद)। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने उचाना हलके के रोज खेड़ा, घोघडिया और कुचराना कलां सहित कई गांवों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की ‘सदभाव यात्रा’ पर तीखा हमला बोला और कहा कि इस यात्रा का भाईचारे से कोई संबंध नहीं है।

“राहुल गांधी को खुश करने के लिए निकाली गई यात्रा” – अत्री

विधायक अत्री ने कहा कि बृजेंद्र सिंह की यह यात्रा केवल राहुल गांधी को खुश करने और कांग्रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए निकाली जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही सच्चे भाईचारे और एकता की पार्टी है, जबकि कांग्रेस में सद्भावना का अभाव है।

उचाना विधायक देवेंद्र अत्री का कांग्रेस पर हमला, बोले– ‘सदभाव यात्रा’ राहुल गांधी को खुश करने की कोशिश

बृजेंद्र सिंह के बयान पर पलटवार

बृजेंद्र सिंह के उस बयान पर पलटवार करते हुए, जिसमें उन्होंने भाजपा छोड़ने का कारण ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अभाव’ बताया था, विधायक अत्री ने कहा —

“बृजेंद्र सिंह ने यह सोचकर पार्टी छोड़ी थी कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आने वाली है, जबकि हकीकत इससे बहुत दूर थी।”

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना सिफारिश या रिश्वत के नौकरियां देकर इतिहास रचा है। इसके अलावा लाडो लक्ष्मी योजना और महिलाओं के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।

“कांग्रेस में चल रही है आपसी वर्चस्व की लड़ाई”

अत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समय आपसी खींचतान और वर्चस्व की लड़ाई में उलझी हुई है। उन्होंने बृजेंद्र सिंह के पिता बीरेंद्र सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि —

“वे पहले कांग्रेस में रहे, फिर तिवारी कांग्रेस, फिर कांग्रेस, फिर भाजपा और अब फिर कांग्रेस में चले गए। ऐसे स्वार्थी लोग केवल सत्ता के साथ रहते हैं।”

विधायक ने कहा कि भाजपा ने परिवारवाद और क्षेत्रवाद को समाप्त किया है, साथ ही धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य कर देश में विकास का नया अध्याय लिखा है।

“2047 तक बनेगा विकसित भारत”

अत्री ने कहा कि भाजपा ने जनता का तीसरी बार विश्वास जीतकर यह साबित कर दिया है कि लोग विकास की राजनीति पर भरोसा करते हैं।
उन्होंने कहा —

“भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। विकसित भारत का सपना 2047 तक जरूर पूरा होगा।”

बिहार में बने महागठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि यह “स्वार्थ का गठबंधन” है, जिसके पास न कोई विजन है और न कोई मुद्दा।

हर वर्ग का भाजपा को समर्थन – अत्री

विधायक अत्री ने कहा कि उचाना हलके के सात गांवों में हुए जन संवाद कार्यक्रमों में हर वर्ग का आशीर्वाद और समर्थन भाजपा को मिल रहा है।
उन्होंने कहा —

“कांग्रेस में खुद कोई सद्भावना नहीं है। वहां नेता एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।”

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments