Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़कैथलकैथल में युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पुलिस ने...

कैथल में युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कैथल में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने युवक को कुवैत भेजने का झांसा देकर ठगी की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ आशु (मुंदिया खुर्द, जिला लुधियाना), आकाश (मुंदिया कलां, जिला लुधियाना) और राहुल के रूप में हुई है।

भूसला निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर 2024 को उसने फेसबुक पर कुवैत भेजने का एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपए की मांग की। उन्होंने कहा कि आधी रकम वीजा आने पर और बाकी टिकट के समय देनी होगी।

24 दिसंबर 2024 को आरोपियों ने सोनू को एक कंपनी का ऑफर लेटर व्हाट्सएप पर भेजा। इसके बाद लगातार फोन कर उसे झांसे में लिया गया। 28 दिसंबर को चंडीगढ़ सेक्टर 44 में बुलाकर आरोपियों ने सोनू का मेडिकल टेस्ट करवाया और रुपए जमा करने को कहा। भरोसा कर उसने 16 जनवरी 2025 को मोबाइल से 80,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए।

कुछ दिन बाद जब संपर्क नहीं हुआ तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना साइबर क्राइम कैथल में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments