Saturday, April 4, 2026
Homeअपराधसरकारी स्कूल में चोरी करने वाली महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली...

सरकारी स्कूल में चोरी करने वाली महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचे गए चोर

सोनीपत जिले में थाना गन्नौर पुलिस ने सरकारी स्कूल के कमरों का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक महिला सहित दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी महिला और अजीत निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरीशुदा टैब और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मामले की शुरुआत 4 नवंबर 2024 को हुई, जब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुरखास के प्रधानाचार्य सुरजीत पुत्र रामधारी ने थाना गन्नौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 3 नवंबर की शाम विद्यालय के पीटीआई ऋषिपाल ने स्कूल में चोरी की सूचना दी थी।

प्रधानाचार्य के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सीनियर विंग के आठ कमरों में से छह कमरों के ताले तोड़े गए थे। चोर प्रधानाचार्य कक्ष से दो बैटरी, एक CPU, एक स्क्रीन, एक प्रिंटर (मॉडल 1005), एक स्पेयर कार्टिज, सभी तालों की चाबियों का गुच्छा, तथा स्टाफ रूम और लिपिक कार्यालय से भी सामान चोरी कर ले गए थे।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक नरेश और उनकी टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी चोरी गैंग से जुड़े हैं या नहीं।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments