Friday, April 3, 2026
Homeजिला न्यूज़सिरसासिरसा ग्रीवांस मीटिंग में नहीं आएंगे मंत्री अनिल विज, समर्थकों में निराशा

सिरसा ग्रीवांस मीटिंग में नहीं आएंगे मंत्री अनिल विज, समर्थकों में निराशा

सिरसा में होने वाली कष्ट निवारण समिति (ग्रीवांस मीटिंग) में इस बार भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज नहीं आएंगे। लोगों को उम्मीद थी कि उनकी शिकायतों का समाधान होगा, लेकिन कार्यक्रम से मंत्री विज की अनुपस्थिति से समर्थकों में निराशा फैल गई है।

सिरसा ग्रीवांस मीटिंग में नहीं आएंगे मंत्री अनिल विज, समर्थकों में निराशा

सिरसा जिले में कष्ट निवारण समिति (ग्रीवांस मीटिंग) में इस बार भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज नहीं आएंगे। इससे उनके समर्थकों में निराशा फैल गई है। लोगों को उम्मीद थी कि मंत्री विज के आने से उनकी शिकायतों का समाधान होगा।

प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बाद मंत्री विज दो माह पहले सिरसा में पहली बार ग्रीवांस मीटिंग में आए थे। हालांकि, इसके बाद वह पिछले 9 महीनों से सिरसा नहीं पहुंचे। 30 जनवरी को उन्होंने स्वयं कहा था कि “अधिकारी आदेशों की पालना नहीं करते”, इसलिए अब मीटिंग में नहीं आऊंगा।

सूत्रों के अनुसार, इस बार 31 अक्टूबर को पंचायत भवन में आयोजित होने वाली ग्रीवांस मीटिंग में भी विज का कार्यक्रम रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के चलते उनकी व्यस्तता के कारण यह निर्णय लिया गया।

प्रशासन के अनुसार, बैठक में मंत्री विज को विभिन्न विभागों से जुड़ी 17 शिकायतें सुननी थीं, लेकिन अब वे नहीं आएंगे। इस कारण पिछले 8 महीनों से लंबित शिकायतें अभी भी पेंडिंग रह जाएंगी।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments