Wednesday, April 1, 2026
Homeराजनीतिरोहतक में मनीष ग्रोवर पर दीपेंद्र हुड्डा का पलटवार:बोले-उनकी पीड़ा समझ सकता...

रोहतक में मनीष ग्रोवर पर दीपेंद्र हुड्डा का पलटवार:बोले-उनकी पीड़ा समझ सकता हूं; उन्हें लगाने के लिए हमारे पास कोई मलहम नहीं

रोहतक, 6 अक्टूबर: रोहतक के पाड़ा मोहल्ला में भगवान वाल्मीकि के प्रकट उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “मैं मनीष ग्रोवर की पीड़ा को भलीभांति समझ सकता हूं। भाजपा के तमाम हथकंडों के बावजूद जनता ने उन्हें नकार दिया है। उनके लिए मेरे पास कोई ऐसा मलहम नहीं है, जो इस पीड़ा को दूर कर सके।”

गौरतलब है कि कांग्रेस के “वोट चोर गद्दी छोड़ो” विरोध प्रदर्शन के बाद पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने बयान दिया था कि यदि कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है, तो पहले उसे रोहतक की पांचों सीटों से इस्तीफा देना चाहिए। ग्रोवर ने यह भी पूछा था कि “अगर वोट चोरी हुए तो कांग्रेस कैसे जीत गई?” इसी बयान पर जवाब देते हुए हुड्डा ने उन्हें आड़े हाथों लिया।

“गैंग्स ऑफ भाजपा” बता दिया इनेलो-जेजेपी को

दुष्यंत चौटाला द्वारा यह कहे जाने पर कि अभय सिंह चौटाला की वजह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा CLP लीडर बन पाए, दीपेंद्र हुड्डा ने इनेलो और जेजेपी को भाजपा की “बी और सी टीम” बताते हुए कहा, “ये सारे गैंग्स ऑफ भाजपा हैं। ये जो चाहें, बोल सकते हैं। पूरे प्रदेश की जनता यह भलीभांति जानती है।”

सद्भावना यात्रा पर दी प्रतिक्रिया

बृजेंद्र सिंह द्वारा चलाई जा रही सद्भावना यात्रा को लेकर भी हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “सभी लोग अपने-अपने तरीके से कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। बृजेंद्र सिंह की यात्रा का हम स्वागत करते हैं। कांग्रेस एकजुट होकर मजबूती से सत्ता में वापसी करेगी।”

युवाओं को दिया भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संदेश

प्रकट उत्सव के आयोजन को लेकर हुड्डा ने पाड़ा मोहल्ला के निवासियों की सराहना की और कहा कि हर बार की तरह उन्हें यहां से भरपूर आशीर्वाद मिला है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलें और देश की उन्नति में योगदान दें।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments