Sunday, March 29, 2026
Homeजिला न्यूज़रोहतकरोहतक PGIMS में दिवाली की रात पहुंचे 404 मरीज, 109 पटाखों से...

रोहतक PGIMS में दिवाली की रात पहुंचे 404 मरीज, 109 पटाखों से झुलसे — 74 को भर्ती किया गया

रोहतक: दिवाली की रात पटाखे जलाने और अन्य कारणों से घायल हुए 404 मरीजों को पीजीआईएमएस रोहतक के ट्रोमा सेंटर में इलाज के लिए लाया गया। इनमें से 74 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती करना पड़ा।

ट्रोमा सेंटर में दिवाली की रात मरीजों की अचानक भीड़ बढ़ गई। कई मरीज हल्के झुलसने या चोट लगने के कारण पहुंचे थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

109 मरीज पटाखों से घायल

पीजीआईएमएस ट्रोमा सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, 109 मरीज पटाखों से झुलसने के कारण पहुंचे, जिनमें 47 बच्चे और 62 वयस्क शामिल थे। इसके अलावा, लड़ाई-झगड़े के 50 केस और सड़क हादसों के 10 केस भी रिपोर्ट किए गए। आम दिनों में झगड़े के केवल 8 से 10 केस आते हैं।

गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया

नोडल अधिकारी डॉ. राजेश रोहिला ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया गया। अधिकांश मरीजों की स्थिति सामान्य थी, जिन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। चार मरीज जलने से गंभीर रूप से घायल थे, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई गई है।

PGIMS हमेशा तैयार — मेडिकल सुप्रीटेंडेंट

मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. कुंदन मित्तल ने कहा कि दिवाली की रात ट्रोमा सेंटर में आए सभी मरीजों का समय पर इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि पीजीआईएमएस रोहतक हर समय मरीजों की सेवा के लिए तत्पर है और 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं सक्रिय रहती हैं।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments