Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधरोहतक मगन सुहाग सु*साइड केस: आरोपी पत्नी दिव्या की आज कोर्ट में...

रोहतक मगन सुहाग सु*साइड केस: आरोपी पत्नी दिव्या की आज कोर्ट में रेगुलर पेशी, हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

रोहतक के गांव डोभ निवासी मगन सुहाग सुसाइड केस में आरोपी पत्नी दिव्या की आज (गुरुवार) एडिशनल सेशन कोर्ट में रेगुलर पेशी होगी। आरोपी दिव्या को 17 अक्टूबर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है, जिसके बाद वह पहली बार व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होगी। अब तक उसकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए होती रही है।

मामले के जांच अधिकारी को कोर्ट में आरोपी दीपक के चालान से संबंधित जवाब भी पेश करना है।

गौरतलब है कि 18 जून को गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वीडियो में मगन ने अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या और महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जिम्मेदार ठहराया था।

पुलिस ने घटना के बाद दिव्या को गोवा से गिरफ्तार किया था, जबकि दीपक को हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई।

दिव्या करीब 3 महीने 5 दिन सुनारियां जेल में रही। अब जेल से बाहर आने के बाद वह पहली बार कोर्ट में पेश होगी।

दीपक को 4 सितंबर को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। वह जांच में दो बार शामिल हो चुका है और पुलिस को दिए बयान में उसने दिव्या को बार डांसर बताया था, जिसे वह पैसे देता था।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments