Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधरोहतक में दो युवकों की ह*त्या: आपसी रंजिश में एक को गोली...

रोहतक में दो युवकों की ह*त्या: आपसी रंजिश में एक को गोली मारी, दूसरे का गला काटा

रोहतक की फतेहपुर कॉलोनी में गुरुवार देर रात आपसी रंजिश के चलते दो युवकों की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिसकी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। इसमें एक युवक को गोली मार दी गई, जबकि दूसरे का गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिसडीएसपी दलिप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय सुमित पुत्र विक्की और मनीष पुत्र भूप सिंह, दोनों निवासी फतेहपुर कॉलोनी के रूप में हुई। दोनों अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठे थे, तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक युवक ने गोली चला दी, जो सुमित की छाती में लगी। गंभीर रूप से घायल सुमित ने PGI पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

रोहतक में दो युवकों की ह*त्या: आपसी रंजिश में एक को गोली मारी, दूसरे का गला काटा

इसके बाद गुस्से में आकर सुमित के परिजनों ने मनीष पर फरसा और कुल्हाड़ी से हमला कर उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को घटनास्थल पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्रित किए गए।

पुलिस के अनुसार, मनीष नगर निगम में गाड़ी चलाने का काम करता था और उसका झगड़ा कुछ युवकों से चल रहा था। रंजिश के चलते दोनों की जान चली गई।

डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments