Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़रोहतकरोहतक में दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट से जोरदार धमाका, शटर फटा और...

रोहतक में दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट से जोरदार धमाका, शटर फटा और कई दुकानें जलकर खाक

हरियाणा के रोहतक में गुरुवार सुबह एक दुकान में तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान का शटर फट गया और अंदर रखा सामान सड़क पर बिखर गया। आसपास की दुकानों के शटरों के भी परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे भिवानी स्टैंड के पास प्रताप चौक इलाके में यह हादसा हुआ। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने दुकान में रखे सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सिलेंडर फट गया और भयंकर धमाका हुआ।

धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले। पड़ोसी राजेंद्र कुमार ने बताया कि “हमने धुआं निकलते देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।”

आग से 5-6 दुकानों को नुकसान

रोहतक में दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट से जोरदार धमाका, शटर फटा और कई दुकानें जलकर खाक

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एक सिलेंडर पूरी तरह फट चुका था, जबकि दो और सिलेंडर दुकान में रखे मिले, जिन्हें बाहर निकाला गया।

धमाके की वजह से आसपास की 5-6 दुकानों में भी आग फैल गई। कुछ दुकानों के शटर फट गए, जबकि कुछ के हैंडल जाम हो गए।

मकान में दरारें और भारी नुकसान

मकान मालिक दिनेश चावला ने बताया कि “हमारे मकान के नीचे दुकानें बनी हुई हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिससे घर की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं।”

एक दुकान में ऑफिस भी था, जिसमें रखी सभी फाइलें जलकर राख हो गईं। वहीं, अन्य दुकानों में बच्चों के स्कूल बैग, महिलाओं के सूट, प्लास्टिक टिफिन, स्टूल और घरेलू सामान भी जल गया।

फायर ब्रिगेड ने बचाई कई दुकानें

दमकल विभाग की तत्परता से आग पर कुछ घंटों में काबू पाया गया। आसपास की दुकानों को भी बड़े नुकसान से बचा लिया गया। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments