Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधदिल्ली धमाके के बाद राजस्थान हाई अलर्ट पर, पाकिस्तानी वायुसेना ने बॉर्डर...

दिल्ली धमाके के बाद राजस्थान हाई अलर्ट पर, पाकिस्तानी वायुसेना ने बॉर्डर पर बढ़ाई पेट्रोलिंग

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए जोरदार धमाके के बाद राजस्थान में भी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने घबराहट में राजस्थान बॉर्डर से सटी करीब 1,000 किलोमीटर लंबी सीमा पर सोमवार शाम से वायुसेना की पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

इधर, राजस्थान के जयपुर, अजमेर, धौलपुर, भीलवाड़ा समेत सभी बड़े शहरों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा लेयर बढ़ा दी गई है और यात्रियों को तय समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की एडवाइजरी जारी की गई है।

DGP ने पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कीं

राजस्थान के DGP ने राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं।
साथ ही सभी जिलों में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

अजमेर दरगाह और जयपुर मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा

अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के बाहर RAC के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
ATS के IG विकास कुमार ने बताया कि राज्य में हाई अलर्ट के बाद सभी एजेंसियां अपने टास्क पर सक्रिय हो गई हैं।
जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की कड़ी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है।

जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग

जयपुर के परकोटे इलाके, बड़ी चौपड़, चांदपोल दरवाजा, सांगानेरी गेट जैसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने नाकाबंदी पॉइंट्स बनाए हैं।
बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
जयपुर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है क्योंकि यहां 13 मई 2008 को सीरियल ब्लास्ट हुए थे।

धौलपुर और सीमावर्ती जिलों में हथियारबंद नाकाबंदी

धौलपुर जिले के बरैठा, सागरपाड़ा और राजाखेड़ा इलाकों में पुलिस ने हथियारबंद नाकाबंदी की है।
सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड और सीओ मनिया राजेश शर्मा की टीमों ने सीमाओं, ढाबों और मुख्य मार्गों पर वाहनों की जांच की।
SP विकास सांगवान ने सभी थाना प्रभारियों को सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।

पाकिस्तानी वायुसेना की बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और उच्च सैन्य अधिकारियों की सोमवार रात आपात बैठक हुई।
इसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना ने राजस्थान बॉर्डर पर एयर पेट्रोलिंग शुरू कर दी है।

भीलवाड़ा में A-क्लास नाकाबंदी

भीलवाड़ा में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक के लिए A-क्लास नाकाबंदी की गई है।
हर वाहन की चेकिंग हो रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह नाकाबंदी आगे भी जारी रहेगी।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments