हरियाणा की इंटरनेशनल रेसलर पूजा ढांडा परिणय सूत्र में बंध गई हैं। हिसार के गांव घिराय के बिजनेसमैन अभिषेक बूरा के साथ उन्होंने गुरुवार (13 नवंबर) को सात फेरे लिए। शादी समारोह हिसार के तोशाम रोड स्थित ताज पैलेस में हुआ। दोनों की सगाई इसी साल 7 अगस्त को हुई थी।
शादी में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने 8 साल पहले पूजा से वादा किया था कि वह उसकी शादी में जरूर आएंगे, और वह आज उसी वचन को निभाने हिसार आए हैं।
कौन हैं पूजा ढांडा?
- इंटरनेशनल रेसलर
- अर्जुन अवार्डी
- कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट
- यूथ ओलिंपिक में रजत पदक विजेता
- फिल्म दंगल में बबीता फोगाट का रोल ऑफर हुआ था (इंजरी के कारण मना किया)
- हिसार के महावीर स्टेडियम में बच्चों को कुश्ती प्रशिक्षण देती हैं

दूल्हा अभिषेक बूरा का परिवार भी खेलों से जुड़ा
- पिता स्व. सूबे सिंह बूरा — कुश्ती कोच
- दादा शंकर जंग बहादुर — खेल योगदान
- बुआ जीवनी देवी — मल्टी-स्पोर्ट्स मेडलिस्ट
बृजभूषण शरण सिंह का बयान
- पूजा ढांडा को “अपने समय की बेस्ट खिलाड़ी” बताया
- कुछ पहलवानों के राजनीति में जाने पर कहा— “अच्छा किया, सही समय पर सही काम”
- केंद्र सरकार की स्पोर्ट्स सुविधाओं की तारीफ
- बिहार चुनाव में राहुल गांधी के बयान पर तंज
