Thursday, April 2, 2026
Homeजिला न्यूज़पानीपतपानीपत में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर युवक ने की आत्मह*त्या,...

पानीपत में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर युवक ने की आत्मह*त्या, श*व की नहीं हो पाई पहचान

पानीपत जिले के सिवाह गांव में चौटाला रोड पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। बिजली निगम की हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब ऊपर लटके युवक को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क कर हाईटेंशन लाइन को बंद कराया गया। इसके बाद युवक का शव नीचे उतारा गया।

मृ*तक की नहीं हुई पहचान
चांदनी बाग थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि युवक की उम्र करीब 32 वर्ष के आसपास है। उसके हाथ पर “गुर्जर” शब्द लिखा हुआ मिला है, लेकिन उसके पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और आसपास के सभी थानों को सूचना देकर युवक की तस्वीरें साझा की हैं। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।

पानीपत में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर युवक ने की आत्मह*त्या, श*व की नहीं हो पाई पहचान
Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments