Sunday, March 29, 2026
Homeखेलपानीपत के वंश जागलान ने हरियाणा राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जीता...

पानीपत के वंश जागलान ने हरियाणा राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, दादा को किया समर्पित

पानीपत जिले के इसराना उपमंडल के वंश जागलान ने हरियाणा की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले और गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने करनाल जोन की ओर से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इसराना पहुंचने पर वंश ने अपना पदक अपने दादा धर्मपाल जागलान को समर्पित किया, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

पानीपत के वंश जागलान ने हरियाणा राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, दादा को किया समर्पित

वंश ने बताया कि यह प्रतियोगिता सितंबर माह में भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित की गई थी। उन्होंने अंडर-17 वर्ग में करनाल जोन का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

दादा धर्मपाल जागलान ने बताया कि वंश के पिता राजेश जागलान भी अपने समय में तीन बार राज्य स्तरीय चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा टीम को एक रजत और दो कांस्य पदक दिलाए थे।

वंश ने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए खेल के क्षेत्र में यह सफलता हासिल की है। धर्मपाल जागलान ने विश्वास जताया कि वंश भविष्य में देश और प्रदेश का नाम और भी ऊंचा करेंगे। इस अवसर पर मार्केट कमेटी प्रधान जयकरण जागलान समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे और वंश को बधाई दी।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments