Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़पानीपतपानीपत शुगर मिल में लगेगा 90 KLPD क्षमता का एथेनॉल प्लांट, किसानों...

पानीपत शुगर मिल में लगेगा 90 KLPD क्षमता का एथेनॉल प्लांट, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

पानीपत जिले की सहकारी समिति शुगर मिल में 90 KLPD (किलो लीटर प्रति दिन) क्षमता का एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी जिला उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने किसानों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यह प्लांट केंद्र सरकार के सहयोग से लगेगा।

डॉ. दहिया ने कहा कि पानीपत शुगर मिल की प्रगति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में करनाल में इस एथेनॉल प्लांट की स्थापना की घोषणा की थी।

5.65 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन

उपायुक्त ने बताया कि पिछले पिराई सत्र 2024-25 में शुगर मिल 136 दिन तक चली। इस दौरान 62.12 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई, जिससे 5.65 लाख क्विंटल चीनी, 3.24 लाख क्विंटल शीरा, और 670.3 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ।

उन्होंने कहा कि पिछले साल किसानों को अगेती किस्म के लिए ₹400 प्रति क्विंटल और पछेती किस्म के लिए ₹393 प्रति क्विंटल का भुगतान किया गया था। इस बार किसानों को बढ़े हुए रेट मिलने की उम्मीद है।

पानीपत शुगर मिल में लगेगा 90 KLPD क्षमता का एथेनॉल प्लांट, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

साफ-सफाई और सुविधाएं उच्च स्तर पर

शुगर मिल के एमडी संदीप कुमार ने बताया कि मिल में साफ-सफाई की व्यवस्था उच्च स्तर पर है।
उन्होंने कहा कि 1957 में स्थापित पानीपत शुगर मिल की शुरुआती पेराई क्षमता 1250 टीसीडी (टन केन प्रति दिन) थी, जो अब बढ़कर 5000 टीसीडी हो चुकी है। किसानों की पूंजी हिस्सेदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

किसानों के लिए नई सुविधा

इस अवसर पर मिल ने किसानों को एसएमएस सूचना सुविधा उपलब्ध कराई है।
इसके अलावा, अटल किसान मजदूर कैंटीन का उद्घाटन किया गया है, जहां प्रत्येक किसान को मात्र ₹10 में भोजन की थाली उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे अधिकारी

कार्यक्रम में कैन मैनेजर विनय कुमार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार संदीप खरकड़ा, राजकुमार, भगवान सिंह गुड्डा, फन मैनेजर रवीना, और डिप्टी चीफ इंजीनियर रवि मान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments