Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़पानीपतपानीपत में सड़क हादसा: बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में कार...

पानीपत में सड़क हादसा: बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौ*त

पानीपत जिले के समालखा में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग (जीटी रोड) पर बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 22 वर्षीय अक्षय त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पानीपत में सड़क हादसा: बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौ*त

यह हादसा दक्ष होटल के सामने दिल्ली लेन पर हुआ। मृतक के पिता संजय कुमार, निवासी ताजपुर, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अक्षय अपने दोस्त अमन के साथ चाचा की कार लेकर समालखा आया था। देर रात गांव लौटते समय अचानक कार के सामने एक बेसहारा पशु आ गया।

पशु को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच अधिकारी विजय ने बताया कि पुलिस को मंगलवार देर रात हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत भेजा गया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments