Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़पानीपतपानीपत में बड़ा हादसा टला: थर्मल चौकी के पास गड्ढे में उतरी...

पानीपत में बड़ा हादसा टला: थर्मल चौकी के पास गड्ढे में उतरी प्राइवेट बस, 40 यात्री बाल-बाल बचे

मतलौड़ा थाना क्षेत्र के थर्मल पुलिस चौकी के पास स्थित गांव उंटला में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सफीदों से पानीपत आ रही एक प्राइवेट बस सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई, लेकिन सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। यह घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बस थर्मल के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक कैंटर चालक ने मोटरसाइकिल सवार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। टक्कर से बचने के लिए बस चालक ने तुरंत बस को सड़क से नीचे गड्ढे की ओर मोड़ दिया। इससे बस एक तरफ झुक गई और यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

ग्रामीणों ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर उंटला गांव के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और एक-एक कर सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद, सफीदों की ओर से आ रही एक अन्य बस में यात्रियों को बैठाकर पानीपत के लिए रवाना किया गया।

खराब सड़कें हादसों की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत इस तरह की दुर्घटनाओं का कारण बनती है। दिवाली के मौके पर जब पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार गांव उंटला में एक कार्यक्रम में आए थे, तब ग्रामीणों ने उनसे सड़क की मरम्मत की शिकायत की थी। मंत्री ने आश्वासन दिया था कि सड़क को जल्द ही फोरलेन बनाया जाएगा।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments