Monday, March 30, 2026
Homeखेलपानीपत के प्रिंस मलिक ने जीता भारत का बेस्ट ब्लॉकर अवॉर्ड, प्रीमियम...

पानीपत के प्रिंस मलिक ने जीता भारत का बेस्ट ब्लॉकर अवॉर्ड, प्रीमियम वॉलीबॉल लीग में किया शानदार प्रदर्शन

पानीपत के बुआना लाखु गांव के खिलाड़ी प्रिंस मलिक ने हैदराबाद में आयोजित प्रीमियम वॉलीबॉल लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का बेस्ट ब्लॉकर खिताब जीता। इससे पहले भी वे यूपी लीग में बेस्ट ब्लॉकर रह चुके हैं।

जिले के बुआना लाखु गांव के प्रतिभाशाली वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रिंस मलिक ने एक बार फिर हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रीमियम वॉलीबॉल लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का बेस्ट ब्लॉकर अवॉर्ड अपने नाम किया।

यह चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक हैदराबाद में आयोजित हुई थी, जिसमें देश की 10 शीर्ष वॉलीबॉल टीमों ने हिस्सा लिया। प्रिंस ने अपने दमदार ब्लॉक्स और रणनीतिक खेल से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।

उत्तर प्रदेश लीग में भी मिल चुका है अवॉर्ड

इससे पहले भी प्रिंस मलिक को उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल लीग में बेस्ट ब्लॉकर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। लगातार दो बार यह खिताब जीतना उनके खेल कौशल और मेहनत को दर्शाता है।

पानीपत के प्रिंस मलिक ने जीता भारत का बेस्ट ब्लॉकर अवॉर्ड, प्रीमियम वॉलीबॉल लीग में किया शानदार प्रदर्शन

गांव में खुशी का माहौल

प्रिंस के पिता बलवान सिंह ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

गांव बुआना लाखु के सरपंच मोहित मलिक ने कहा कि उनका गांव अब खेलों का केंद्र बनता जा रहा है। यहां के कई युवा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

गांव के लोगों ने दी बधाई

प्रिंस की उपलब्धि पर दादा राजपाल, बलराज, सुरेंद्र, जोगेंद्र, धर्मेंद्र, नरेंद्र, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, रघुवीर मलिक, वेद वशिष्ठ और आकाश मलिक ने परिवार को बधाई दी और भविष्य में और बड़ी उपलब्धियों की कामना की।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments