Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़पानीपतपानीपत की शांति कॉलोनी से 23 वर्षीय युवती लापता, परिवार ने मोहल्ले...

पानीपत की शांति कॉलोनी से 23 वर्षीय युवती लापता, परिवार ने मोहल्ले के युवक पर जताया शक

पानीपत के चांदनी बाग थाना क्षेत्र की शांति कॉलोनी ऊझा रोड से 23 वर्षीय एक युवती बीती रात घर के बाहर से लापता हो गई। युवती के पिता ने मोहल्ले के ही एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

शांति नगर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी शुक्रवार रात घर नहीं लौटी। परिवार ने पहले आस-पास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।

पिता ने बताया कि उन्हें शक है कि मोहल्ले में रहने वाला युवक रूपक इस मामले में शामिल हो सकता है। पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर रूपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पानीपत की शांति कॉलोनी से 23 वर्षीय युवती लापता, परिवार ने मोहल्ले के युवक पर जताया शक

चांदनी बाग थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि सुरेंद्र की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि युवती की तलाश के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मोबाइल लोकेशन से भी उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments