Tuesday, April 7, 2026
Homeअपराधपानीपत में चार नकाबपोशों ने महिला के घर में की लूट, गहने...

पानीपत में चार नकाबपोशों ने महिला के घर में की लूट, गहने और 30 हजार रुपए लेकर फरार

पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के न्यू विकास नगर में बीती रात एक महिला के घर में घुसकर चार नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर थाना सेक्टर-29 पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यू विकास नगर निवासी दुर्गावती ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थी। उसकी मां और भाई रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात में अकेलापन महसूस होने पर उसने पड़ोसन रीता देवी को अपने घर बुला लिया था। रात करीब तीन बजे चार नकाबपोश युवक घर में घुस आए और अलमारी का ताला तोड़ने लगे।

आवाज़ सुनकर दोनों महिलाएं जागीं तो चोरों ने उन्हें धमकाया और कहा कि चुपचाप लेटे रहो। इसके बाद उन्होंने अलमारी से एक मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी बाली, एक चेन, पाजेब, हाथ के कड़े और करीब 30 हजार रुपए नकद निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद महिलाएं भय के कारण रातभर जागती रहीं और सुबह पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-29 थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments