Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधपानीपत में बजरंग दल बनकर लूटपाट, पिकअप चालक से ₹7000 और मोबाइल...

पानीपत में बजरंग दल बनकर लूटपाट, पिकअप चालक से ₹7000 और मोबाइल छीना

शहर के शाहपुर गांव में गन्नौर रोड पर एक पिकअप चालक से बजरंग दल बनकर लूट की वारदात सामने आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अबोहर से पट्टीकल्याणा जा रहा था चालक:

पंजाब के फाजिल्का जिले के निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पिकअप गाड़ी से अबोहर से पट्टीकल्याणा, पानीपत जा रहे थे। रात करीब 2 बजे जब वे शाहपुर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

बजरंग दल नेता बनकर की तलाशी:

कार से उतरकर 5-6 युवकों ने खुद को बजरंग दल का नेता बताकर पिकअप की तलाशी लेने का कहकर दबाव बनाया। अनिल कुमार ने पहले विरोध किया, लेकिन रात और युवकों की संख्या देखकर वे डर गए।

नकदी और मोबाइल लूटकर फरार:

युवकों ने तलाशी के बहाने अनिल कुमार की जेब से ₹7000 नकद और मोबाइल फोन छीना और तुरंत मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी:

पीड़ित चालक ने तुरंत थाना इसराना जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अनिल कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया और लुटेरों की तलाश में टीमों को लगा दिया।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments