Saturday, March 28, 2026
Homeहादसापंचकूला में सरकारी टीचर के घर ताला तोड़कर चोरी, एलईडी-इन्वर्टर समेत कीमती...

पंचकूला में सरकारी टीचर के घर ताला तोड़कर चोरी, एलईडी-इन्वर्टर समेत कीमती सामान उड़ा ले गए चोर

हरियाणा के पंचकूला जिले में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पिंजौर क्षेत्र के ग्रीन वैली में रहने वाले एक सरकारी शिक्षक के घर चोरों ने ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित धीर सिंह ने बताया कि वे और उनकी पत्नी हिमाचल प्रदेश के परवाणु में सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वे दिवाली के मौके पर पंचकूला स्थित अपने घर आए थे और कुछ दिन बाद वापस परवाणु लौट गए थे। इसी दौरान रात के समय चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया।

पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा और उन्हें सूचना दी। जब पीड़ित मौके पर पहुंचे तो पाया कि घर से एलईडी, इन्वर्टर, गैस सिलेंडर, चांदी के सिक्के, किचन के बर्तन, नल और झूमर सहित कई कीमती सामान चोरी हो चुके थे। धीर सिंह ने बताया कि यह दूसरी बार है जब उनके घर चोरी हुई है।

जांच अधिकारी एसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, लेकिन टीम सक्रिय रूप से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments