Thursday, April 2, 2026
Homeअपराधपंचकूला पुलिस ने अफीम के साथ यूपी के नशा तस्कर को दबोचा,...

पंचकूला पुलिस ने अफीम के साथ यूपी के नशा तस्कर को दबोचा, झारखंड से लाता था खेप

पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ उत्तर प्रदेश के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 10 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी पंचकूला में किन-किन इलाकों में नशे की सप्लाई करता था।

जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ASI रमन कुमार के नेतृत्व में चंडीमंदिर एरिया में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि चंडीमंदिर के बणा निवासी रामू नशा सप्लाई करने के लिए चौकी रोड पर आने वाला है। टीम ने मौके पर घेराबंदी की और आरोपी रामू को बाइक सहित काबू कर लिया।

राजपत्रित अधिकारी रमनजीत सिंह (ETO) की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें 1.342 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इसके साथ ही आरोपी के पास से 600 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी मिला।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गांव इनायतपुर बर्रा का रहने वाला है। वह झारखंड से नशे की खेप लाकर पंचकूला के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों का पता लगाने में जुटी है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments